{"_id":"57abb5b64f1c1bee07ee4bf7","slug":"amu-students-gets-fellowship-from-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के छात्र अमेरिका में बढ़ाएंगे तिरंगे का मान ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एएमयू के छात्र अमेरिका में बढ़ाएंगे तिरंगे का मान
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Thu, 11 Aug 2016 04:46 AM IST
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के चार शोध छात्रों का चयन अमेरिका के ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में एक सेमेस्टर रिसर्च एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए हुआ है। उनका यह चयन ओबामा-सिंह 21वीं सेंचुरी नॉलेज इनिटिएटिव रिसर्च प्रोग्राम के अंतर्गत हुआ है।
विज्ञापन
ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में चयनित एएमयू छात्रों में गणित विभाग के तकसीर खान, बायोटेक्नॉलोजी यूनिट के परवेज आलम, अप्लायड फिजिक्स विभाग की स्वालेहा नसीम एवं केमेस्ट्री विभाग की सबिहा परवीन शामिल हैं। चयनित चार में से तीन छात्र शुक्रवार यानी 12 अगस्त को अमेरिका रवाना हो रहे हैं। एक छात्रा वीजा के लिए प्रयासरत है। इन छात्रों को डूवल डिग्री मिलेगी। गणित विभाग के तकसीर खान यूजीसी के एसआरएफ फेलोशिप के अंतर्गत एएमयू में प्रो. मुरसलीन के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में वे प्रो. जैन लौंग के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। एएमयू एवं ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के बीच करार के बाद इस वर्ष अध्ययन के लिए दूसरा बैच जा रहा है। उल्लेखनीय है कि तकसीर खान मूल रूप से बरेली के कस्बा सिरौली के रहने वाले हैं। पूर्व में इनका चयन सेंट्रल यूरोपीय यूनिवर्सिटी, बुडापेस्ट, हंगरी (यूरोप) में पांच वर्षीय शोध कार्य के लिए हुआ था। किंग सऊद यूनिवर्सिटी सऊदी अरबिया में गणित विभाग में उन्हें लेक्चररशिप का ऑफर भी मिला था। इसके साथ ही मलेशिया के यूनिवर्सिटी ऑफ मलेशिया में फेलोशिप प्रोग्राम का आफर मिला था। वहीं परवेज आलम मुरादाबाद के निवासी हैं।
विज्ञापन