{"_id":"5f91e6b98ebc3e9ba96a7756","slug":"amrita-fadnavis-wishes-birthday-to-home-minister-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह आधुनिक भारत के चाणक्य: अमृता फडणवीस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह आधुनिक भारत के चाणक्य: अमृता फडणवीस
Fri, 23 Oct 2020 01:41 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Amruta Fadnavis
सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाली महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के एक पोस्ट की राजनीतिक गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
अमृता ने बृहस्पतिवार को गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आधुनिक भारत के चाणक्य की उपमा दी है। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत का पितामह कहा था। अमृता ने ट्वीटर पर शाह को जन्मदिन की शुभकामना देने के साथ एक पारिवारिक तस्वीर पोस्ट की।
विज्ञापन
आधुनिक भारत के चाणक्य श्री @AmitShah जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाइयाॅं ! #HappyBirthdayAmitShah #AmitShah #Chanakya pic.twitter.com/d0mIq9PR7j
— AMRUTA FADNAVIS (@fadnavis_amruta) October 22, 2020
विज्ञापन
साथ में ट्वीट किया कि आधुनिक भारत के चाणक्य अमित शाह जी को जन्मदिन की बहुत बधाइयां। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के पितामह कहते हुए उन्हें शुभकामनाएं देने पर अमृता फडणवीस को काफी ट्रोल किया गया था।