फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amitabhs inattention to pay Rahul Gandhis education fees was the cause of sour family relations between Gandhis and Bacchaans, reveals new book

दावा: राहुल गांधी की पढ़ाई की फीस भरने से अमिताभ ने की आनाकानी, और बिगड़ गए दोनों परिवारों के रिश्ते

Sat, 03 Jul 2021 05:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 03 Jul 2021 05:05 PM IST
सार

पूर्व सांसद संतोष भारतीय की ताजा पुस्तक में यह दावा किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि बच्चन व गांधी परिवार में खटास की वजह राहुल गांधी की फीस भरने में अमिताभ बच्चन की आनाकानी रही।
 

विज्ञापन
Amitabhs inattention to pay Rahul Gandhis education fees was the cause of sour family relations between Gandhis and Bacchaans, reveals new book
राहुल गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

लंबे समय तक एक दूसरे के बेहद करीब रहे देश के प्रतिष्ठित गांधी-नेहरू और बच्चन परिवार में आई खटास को लेकर यूं तो कई प्रकार के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन हाल ही में प्रकाशित एक पुस्तक में बड़ा खुलासा किया गया। पुस्तक में दावा किया गया है कि एक छोटी सी घटना ने उनके रिश्तों में तल्खी की ऐसी कील ठोंकी कि दोनों परिवारों के दरवाजे एक-दूसरे के लिए बंद हो गए।

विज्ञापन


वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व सांसद संतोष भारतीय की नई किताब ‘‘वी पी सिंह, चंद्रशेखर, सोनिया गांधी और मैं’’ में दावा किया गया है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पढ़ाई के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अमिताभ बच्चन से शुल्क का इंतजाम करने को कहा था, लेकिन उन्होंने इसमें आनाकानी की।
विज्ञापन


राहुल तब लंदन में पढ़ रहे थे
पुस्तक के लेखक के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी अपने पुत्र राहुल की पढ़ाई को लेकर बहुत चिंतित थीं, जो उन दिनों लंदन में पढ़ाई कर रहे थे और उन्होंने अपनी इस चिंता से अमिताभ बच्चन को अवगत कराया। किताब के मुताबिक, सोनिया गांधी को सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने कहा, 'पैसे तो ललित सूरी और सतीश शर्मा ने गड़बड़ कर दिए कुछ है ही नहीं, लेकिन मैं कुछ करूंगा।' सूरी और शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और उन्हें राजीव गांधी का बेहद करीबी माना जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ ने भेजे थे एक हजार डॉलर, सोनिया ने लौटाए

पुस्तक में दावा किया गया है कि जब राजीव गांधी जीवित थे तब सूरी, शर्मा और बच्चन ने मिलकर चावल का व्यापार आरंभ किया था। भारतीय अपनी किताब में लिखते हैं, यहां से बासमती चावल जाता था वहां पर वह 'जादू' से परमल में बदल जाता था। चूंकि भारत सरकार ने इसकी अनुमति दी थी तो स्वाभाविक था कि कुछ और लोग भी इसमें भागीदार थे लेकिन उनके नाम कभी सामने नहीं आए।

पुस्तक पत्रकार संतोष भारतीय ने आगे दावा किया कि अमिताभ बच्चन ने सोनिया गांधी की 'चिंता' के मद्देनजर दो दिनों बाद उनके पास एक हजार डॉलर (वर्तमान में लगभग 74,500 रुपये) का चेक भिजवाया था, लेकिन उन्होंने इसे वापस लौटा दिया था। पुस्तक के मुताबिक, 'सोनिया गांधी इस घटना को कभी भूल नहीं पाईं और उन्होंने इसे अपना अपमान मान अमिताभ बच्चन को हमेशा के लिए अपनी जिंदगी से निकाल दिया।'


अमिताभ ने संजय गांधी से मांगे थे 20 लाख
लेखक ने दावा किया कि सोनिया गांधी को शायद वह घटना याद होगी, जब अमिताभ बच्चन ने संजय गांधी से 20 लाख रुपये मांगे थे लेकिन उनके पास उन्हें देने को इतने पैसे नहीं थे। वह पुस्तक में दावा करते हैं कि इसी घटना के बाद से अमिताभ बच्चन ने संजय गांधी से दूरी बनानी आरंभ कर दी थी। 'उनकी मां (तेजी बच्चन) अवश्य कभी-कभी इंदिराजी से मिलने जाती रहीं।' राजनीतिक जानकार बताते हैं कि तेजी बच्चन और इंदिरा गांधी के बीच बेहद अच्छे संबंध थे और इसी वजह से दोनों परिवार एक-दूसरे के बेहद करीब आते गए।

विदेशी मेहमानों के सामने 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' पर नाच करते थे बच्चन

पुस्तक में बताया गया है कि अमिताभ बच्चन और राजीव गांधी एक दूसरे के बेहद करीबी थे और जब भी कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या महत्वपूर्ण मेहमान भारत आता था तो वह बच्चन को अवश्य बुलाते थे। भारतीय के मुताबिक राजीव विदेशी मेहमानों के सामने अमिताभ का परिचय सांसद के नाते कम और अभिनेता के नाते ज्यादा कराते थे। 

लेखक ने दावा किया है कि जब भी रूसी राष्ट्रपति जैसे कोई महत्वपूर्ण अतिथि आते थे तो राजीव अमिताभ बच्चन से कहते कि 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' गाने पर नाच करके दिखाओ। भारतीय ने किताब में कहा है कि बच्चन को जैसा भी लगता रहा हो, पर उन्हें यह करना पड़ता था।

राजीव ने वीपी सिंह को सांप कहा था
किताब के मुताबिक दोनों के रिश्तों में दरार आनी तब शुरू हुई, जब विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रधानमंत्री बने। एक घटना का उल्लेख करते हुए पुस्तक में दावा किया गया है कि यह तल्खी इतनी बढ़ गई कि एक बार तो राजीव गांधी ने उन्हें 'सांप' तक कह दिया था। भारतीय के शब्दों में 'राजीव तब विपक्ष के नेता थे और अमिताभ उनसे मिलने आए थे। जब अमिताभ चले गए तो राजीव ने कहा 'ही इज अ स्नेक' , मतलब 'वह सांप है'।  पुस्तक में दावा किया गया है कि इस घटना के वक्त तब एक पत्रकार के रूप में वहां कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला भी मौजूद थे।

अमिताभ के कहने पर वीपी सिंह को वित्त मंत्री पद से हटाया था

पुस्तक में 1987 के उस महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम का भी उल्लेख है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने विश्वनाथ प्रताप सिंह को वित्त मंत्री के पद से हटा दिया था और रक्षा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा था। लेखक ने दावा किया कि इस फैसले के पीछे अमिताभ बच्चन थे जबकि राजीव गांधी ने इसके लिए पाकिस्तान से जंग का बहाना बनाया था। उनके मुताबिक उस समय जंग के हालात भी नहीं थे। पुस्तक के मुताबिक इसकी पृष्ठभूमि अंडमान में तैयार की गई थी जब राजीव गांधी वहां छुट्टियां मनाने गए थे और उसी दौरान अमिताभ भी बर्मा (वर्तमान म्यांमार) से वहां पहुंचे थे।

राजीव सरकार के फैसलों में अरुण नेहरू का दिमाग रहता था

भारतीय के अनुसार, 'शायद राजीव गांधी समझ नहीं पा रहे थे कि कैसे वीपी सिंह की शैली को बदलें क्योंकि उन्होंने ही वीपी सिंह को बेखौफ आगे बढ़ने का निर्देश दिया था। अधिकांश उद्योगपति राजीव गांधी के पास वीपी सिंह से वित्त मंत्रालय वापस लेने का निवेदन भेजने लगे। अरुण नेहरू भी राजीव गांधी को यही सलाह बार-बार दे रहे थे। सरकार के फैसलों में अरुण नेहरू का दिमाग झलकता था।'

यह दावा भी किया गया कि चूंकि अमिताभ बच्चन, राजीव गांधी के दोस्त थे इसलिए जो उद्योगपति प्रधानमंत्री से संपर्क नहीं कर पा रहे थे, उन्होंने अमिताभ बच्चन से संपर्क बना लिया, लेकिन राजीव गांधी ने कभी वीपी सिंह से किसी उद्योगपति की सिफारिश नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed