{"_id":"59d772744f1c1b70548b5ffe","slug":"amitabh-kant-said-states-can-t-tell-people-what-to-eat-and-drink","type":"story","status":"publish","title_hn":" नीति आयोग के CEO बोले- राज्य तय नहीं कर सकते टूरिस्ट क्या खाएं क्या पिएं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नीति आयोग के CEO बोले- राज्य तय नहीं कर सकते टूरिस्ट क्या खाएं क्या पिएं
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Oct 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब प्रतिबंध का दायरा बढ़ने के साथ देश के पर्यटन उद्योग के लिए खतरा पैदा हो रहा है। ऐसे में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने शुक्रवार को कहा कि यह तय करना राज्यों का काम नहीं है कि पर्यटकों को क्या पीना और क्या खाना चाहिए।
विज्ञापन
विश्व आर्थिक मंच के भारत आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांत ने कहा, ‘राज्यों को इस मामले में नहीं पड़ना चाहिए कि पर्यटक क्या खाना चाहता है और क्या पीना चाहता है। ऐसा नहीं हो सकता है ... वह क्या खाना या पीना चाहते हैं। यह उनका निजी मामला है, यह राज्यों का काम नहीं है।’
विज्ञापन
पढ़ें- बैंक शाखाओं को खत्म कर देगी ऑनलाइन बैंकिगः नीति आयोग
विज्ञापन
उनसे पूछा गया था कि क्या बीफ और शराब पर प्रतिबंध लगाने वाले राज्य यह नहीं समझ पाए हैं कि दुबई क्यों इतना शानदार प्रदर्शन करता है। जिस देश को भी पर्यटकों की जरूरत है तो वह उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराता है।