{"_id":"572c1f444f1c1b33105cce6d","slug":"amitabh-bachchan-said-amar-singh-a-friend-has-right-to-say-anything","type":"story","status":"publish","title_hn":"जया के जिक्र पर बोले अमिताभ, अमर सिंह को कुछ भी कहने का हक है","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जया के जिक्र पर बोले अमिताभ, अमर सिंह को कुछ भी कहने का हक है
एजेंसी/ मुंबई
Updated Thu, 26 May 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
amar singh and amitabh
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमर सिंह उनके मित्र हैं और उन्हें कुछ भी कहने का अधिकार है। दरअसल, बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह ने दावा किया था कि जया बच्चन को पार्टी में शामिल करने को लेकर अमिताभ ने उन्हें आगाह किया था।
विज्ञापन
कभी अमिताभ और उनके परिवार के काफी करीबी रहे अमर सिंह ने एक आयोजन में बुधवार को कहा कि जया के अस्थिर स्वभाव और आदतों को लेकर अमिताभ ने आगाह कराया था और कहा था कि उन्हें पार्टी में शामिल न करें। हिंदी फिल्म भौरी के एक लांच समारोह में एक सवाल का जवाब देते हुए सिंह ने कहा था, ‘लेकिन मैंने उनकी यह सलाह नहीं मानी।’
विज्ञापन
जब सिंह से पनामा पेपर्स में अमिताभ का नाम आने के विवादों में पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देने की जगह ये बताते गए कि उनके और अमिताभ के संबंध कैसे कमजोर होते गए।
विज्ञापन