फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit shah will have meeting for Vice Presidential candidates

संघ के साथ बीजेपी का मंथन, उपराष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार पर अमित शाह करेंगे बैठक

Sun, 09 Jul 2017 11:04 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Sun, 09 Jul 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
amit shah will have meeting for Vice Presidential candidates
अमित शाह - फोटो : ANI

एनडीए और यूपीए ने राष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तो साफ कर दिए हैं लेकिन अब बारी है उपराष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवारी की। दरअसल, चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति के चुनाव की अधिसूचना भी जारी कर दी है। ऐसे में दोनों धड़ उपराष्ट्रपति पद के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि पहले एनडीए और यूपीए को ही अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना है।  विपक्षी पार्टियों की इसी मुद्दे पर 11 जुलाई को बैठक होनी है। उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी में बातचीत को दौर शुरू हो चुका है। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली में आज और कल बैठक कर इस पर रणनीति तैयार करेंगे साथ ही  पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी इस मुद्दे पर राय मशविरा करेंगे। 
विज्ञापन


खबर है कि इस बार उम्मीदवार पार्टी से या फिर संघ से ही चुना जाएगा। ऐसे में अमित शाह के कार्यक्रम में कुछ फेरबदल भी हुए हैं जिसके चलते वे 11 जुलाई को गुदरात जाएंगे। बता दें कि अमित शाह का गुजरात दौरा तीन दिनों का था। लेकिन पीएम मोदी के कल रात भारत वापस आने से शाह के कार्यक्रम में तबदीली कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 18 जुलाई है।  चुनाव आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 5 अगस्त को होगा। उसी दिन वोटों की गिनती होगी और परिणाम भी घोषित किया जाएगा। मौजूदा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed