फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit shah news visit to west bengal live updates flag-off 4th phase of poribortan yatra mamata banerjee bjp tmc assembly election

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने ममता से पूछा- क्या पाकिस्तान में लगेंगे जय श्रीराम के नारे

Thu, 11 Feb 2021 02:15 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्नेहा बलूनी Updated Thu, 11 Feb 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
Amit shah news visit to west bengal live updates flag-off 4th phase of poribortan yatra mamata banerjee bjp tmc assembly election
अमित शाह - फोटो : Twitter

पश्चिम बंगाल के रण में एक बार फिर गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उतरे। बंगाल के कूचबिहार में उन्होंने चौथी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार का बंगाल चुनाव ऐतिहासिक होगा। ममता को गुंडे चुनाव जिताते हैं, उनके दंगा प्रमुख से भाजपा का ब्लॉक प्रमुख लड़ेगा और जीतेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या जय श्रीराम के नारे पाकिस्तान में लगेंगे। शाह ने कहा कि ममता अपने भतीजे को अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम कर रही हैं जबकि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद राज्य में केंद्र की योजनाओं को लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


क्या पाकिस्तान में लगेंगे जय श्री राम के नारे
अमित शाह ने कहा कि चुनाव खत्म होते-होते ममता बनर्जी भी जय श्री राम बोलेंगी। ममता बनर्जी सिर्फ एक समुदाय का वोट लेने के लिए ऐसा करती हैं। उन्होंने पूछा कि अगर बंगाल में जय श्री राम नहीं बोलेंगे तो क्या पाकिस्तान में बोलेंगे। गृह मंत्री ने कहा कि 'जय श्री राम' के नारे को ऐसा बना दिया गया है जैसे कि यह कोई अपराध हो। वह (ममता) इससे अपमानित महसूस करती हैं। हम जानना चाहते हैं क्यों?
विज्ञापन


गुंडों के दम पर चुनाव जीतती हैं ममता
शाह ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी गुंडों के दम पर चुनाव जीतती हैं। इस बार ममता दीदी अपनी सीट भी नहीं बचा पाएंगी। उन्होंने कहा, ममता दीदी ये बंगाल का चुनाव इस बार ऐतिहासिक होने जा रहा है। आपके दंगा प्रमुख गुंडों के सामने मेरी भारतीय जनता पार्टी का बूथ प्रमुख लड़ाई लड़ने वाला है, बूथ का कार्यकर्ता लड़ने वाला है। ममता दीदी, ये लड़ाई आप जीत नहीं सकती क्योंकि बंगाल की जनता ने तय कर लिया है परिवर्तन करके ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने भतीजे को अगला सीएम बनाने के लिए काम कर रही हैं ममता
गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए 115 योजनाएं चला रही है। ममता दीदी इन योजनाओं को रोक रही हैं, इनकी नाकाबंदी कर रही हैं। मोदी सरकार गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए काम कर रही है, ममता दीदी केवल अपने भतीजे को अगला सीएम बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। ममता दीदी ने किसानों को पीएम मोदी से 6,000 रुपये लेने से क्यों रोका हुआ है? जनता आपको घुसपैठ के मुद्दे पर ही सत्ता से हटाएगी।
 

जीतने के बाद जेल जाएंगे टीएमसी के गुंडे

रैली में अमित शाह ने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने 130 भाजपा कार्यकर्ताओं को मार डाला। वे आजाद घूम रहे हैं और कोई पकड़ा नहीं गया है। मैं टीएमसी को बताना चाहता हूं- हम भविष्य में सरकार बना रहे हैं और हम इन गुंडों को सलाखों के पीछे डालेंगे। उन्होंने कहा, 'टीएमसी और कम्युनिस्ट पार्टियों ने राज्य में विकास के लिए कुछ नहीं किया है। हम 'सबका साथ, सबका विकास' के आदर्श के साथ काम करते हैं।'

पूरा भारत मोदी जी के नेतृत्व में जुड़ रहा है
भाजपा नेता ने कहा कि हम हर समुदाय की संस्कृतियों, साहित्य और परंपराओं को आगे ले जाते हैं। इसीलिए धीरे-धीरे पूरा भारत मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा से जुड़ा हुआ है। बंगाल में सरकार बनाने के बाद, हम 500 करोड़ रुपये खर्च करेंगे और इस क्षेत्र में राजबंशी समुदाय के दिग्गजों को श्रद्धांजलि के रूप में एक राजबंशी सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण करेंगे।

लागू करेंगे आयुष्मान भारत योजना 
शाह ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में, हमें 18 सीटें मिलीं। टीएमसी ने कहा था कि हमें एक भी नहीं मिलेगी। वह अब बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एक सीट की तलाश कर रही हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने एलान किया कि भाजपा की सरकार बनते ही एक हफ्ते में बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू कर दी जाएगी।

ये परिवर्तन यात्रा बंगाल की स्थिति में परिवर्तन के लिए है
रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मैं तृणमूल के नेताओं को सुन रहा था, वो कह रहे थे कि क्यों परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हो, ठीक ही तो चल रहा है। मैं आज बंगाल के इस प्रचंड जन मानस के बीच ये कहने आया हूं कि ये परिवर्तन यात्रा किसी मुख्यमंत्री को बदलने की परिवर्तन यात्रा नहीं है, किसी नेता को हराकर दूसरे नेता को लाने की नहीं है, ये परिवर्तन यात्रा बंगाल की स्थिति में परिवर्तन करने की यात्रा है। यह परिवर्तन यात्रा राज्य को घुसपैठ, बेरोजगारी, बम विस्फोटों से मुक्त करने और राज्य में किसानों की स्थिति में बदलाव लाने के लिए है। यह 'परिवर्तन यात्रा' सोनार बांग्ला के निर्माण की दिशा में एक यात्रा है।

आपके चुनाव हारने तक मैं यहां बार-बार आता रहूंगाः अमित शाह
पश्चिम बंगाल के ठाकुरनगर में एक अन्य रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कुछ परिस्थितियों के कारण मेरा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था जिससे ममता दीदी बहुत खुश हो गई थी। अमित शाह ने ममता को ललकारते हुए कहा कि अप्रैल तक पर्याप्त समय है, मैं यहां बार-बार आऊंगा जब तक कि आप चुनाव हार नहीं जाती। अमित शाह ने कहा कि मटुआ समुदाय के लोगों का हुजूम यह बता रहा है कि बंगाल में भाजपा आने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed