फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit shah two day west bengal tour is very important

पश्चिम बंगाल: भाजपा ने तैयार किया 26 सीटें जीतने का फॉर्मूला, अमित शाह को सौंपा जाएगा ब्लूप्रिंट

Sun, 24 Jun 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Sun, 24 Jun 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
amit shah two day west bengal tour is very important
अमित शाह

पंचायत चुनावों में अपने प्रदर्शन से उत्साहित पश्चिम बंगाल की भाजपा ईकाई लोकसभा चुनाव के लिए अपना ब्लूप्रिंट पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को सौंपेगी। इसमें 26 संसदीय सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा गया है। शाह का आगामी 27 जून से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आने का कार्यक्रम है। इस दौरान शाह प्रदेश के नेताओं के साथ भाजपा की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करेंगे। भाजपा आगामी आम चुनावों में पश्चिम बंगाल में अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने की जुगत में लगी हुई है।  भाजपा अध्यक्ष ने बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 22 सीटों पर जीतने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के पास राज्य में दो लोकसभा सीटें आसनसोल और दार्जीलिंग हैं।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि हम अमित शाह को अपनी पूरी रिपोर्ट सौंपेंगे। उन्होंने हमें 22 सीटों का लक्ष्य दिया था लेकिन अगर चुनाव निष्पक्ष रूप से हुए तो हम कम से कम 26 सीटें जीतने की स्थिति में होंगे। उन्होंने कहा कि हम अपनी रणनीति रिपोर्ट शाह जी को सौंपेंगे और उनसे मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार उसमें सुधार करेंगे। घोष ने कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के ‘‘आतंक के राज’’ बावजूद पंचायत चुनावों में पिछले महीने भाजपा के प्रदर्शन ने राज्य में जमीनी स्तर पर उसकी राजनीतिक स्थिति मजबूत की है। 
विज्ञापन


पार्टी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए राज्य की सभी विधानसभा सीटों के साथ-साथ 42 लोकसभा सीटों के लिए भी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। प्रदेश नेतृत्व के अनुसार शाह सभी बूथों पर समितियों के गठन पर भी रिपोर्ट मांगेंगे। उन्होंने पिछले साल सितंबर में अपने दौरे के दौरान यह लक्ष्य तय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम 60 से 70 फीसदी बूथों तक पहुंच चुके हैं। हमारा पहला उद्देश्य राज्य के सभी बूथों पर हमारे संगठन को ले जाना और उसे मजबूत करना है।  घोष ने दावा किया कि ग्रामीण चुनावों के बाद पार्टी ने राज्य में 85 फीसदी बूथों तक पहुंच बना ली है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने बुद्धिजीवियों तक पहुंचने की जरूरत पर जोर दिया है और उसने राज्य ईकाई से एक आईटी सेल बनाने के लिए कहा है। शाह का बुद्धिजीवियों के सम्मेलन को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है। प्रदेश भाजपा के महासचिव श्यांतन बासु ने कहा कि पार्टी कई बुद्धिजीवियों के संपर्क में हैं लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कितने लोग इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed