फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti 2021 News, Amit Shah to address Rashtriya Ekta Divas event near Statue of Unity at Kevadiya in Gujarat

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती: राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले अमित शाह- सदियों में कोई एक सरदार बन पाता है

Sun, 31 Oct 2021 09:54 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केवड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केवड़िया Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 31 Oct 2021 09:54 AM IST
सार

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि आज सरदार पटेल की जन्म जयंती है। मैं पूरे देश में करोड़ों देशवासियों को बताना चाहता हूं कि सदियों में कोई एक सरदार बन पाता है, वो एक सरदार सदियों तक अलख जगाता है।

विज्ञापन
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti 2021 News, Amit Shah to address Rashtriya Ekta Divas event near Statue of Unity at Kevadiya in Gujarat
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर अमित शाह - फोटो : Twitter@ Bjp4india

विस्तार

लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर 'राष्ट्रीय एकता दिवस' समारोह में भाग लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज केवड़िया पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले सरदार पटेल की प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के बाद अमित शाह ने अपना संबोधन दिया। अमित शाह ने कहा कि आज सरदार पटेल की जन्म जयंती है। मैं पूरे देश में करोड़ों देशवासियों को बताना चाहता हूं कि सदियों में कोई एक सरदार बन पाता है, वो एक सरदार सदियों तक अलख जगाता है।

विज्ञापन


सरदार पटेल की दी हुई प्रेरणा ने देश को अक्षुण्ण रखने का कार्य किया 
अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल की दी हुई प्रेरणा ने ही आज देश को एक और अक्षुण्ण रखने का कार्य किया है। आज उनकी प्रेरणा देश को आगे ले जाने में, हमें एकजुट रखने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि केवड़िया किसी जगह का नाम नहीं है, ये तीर्थ स्थान बन गया है। राष्ट्र की एकता का तीर्थ स्थान, देश भक्ति का तीर्थ स्थल और आज ये आसमान को छूने वाली स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पूरी दुनिया को संदेश दे रही है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है।
विज्ञापन


सरदार पटेल ने आजाद भारत की प्रशासनिक नींव रखीं
अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें बताता है कि कैसे एक व्यक्ति अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, लौह नेतृत्व और अदम्य राष्ट्रप्रेम से देश के भीतर की सभी विविधताओं को एकता में बदल कर एक अखंड राष्ट्र का स्वरूप दे सकता है। सरदार पटेल ने देश के एकीकरण के साथ आजाद भारत की प्रशासनिक नींव रखने का भी काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरदार पटेल किसी भी बात को बेबाक तरीके से रखने में जरा भी झिझकते नहीं थें
अमित शाह ने कहा कि कवि हरिवंश राय बच्चन ने सरदार साहब के लिए एक कविता लिखी थी- पटेल देश का निगहबान हैं, पटेल देश की निडर जुबान है। किसी भी बात को बेबाक तरीके से रखने में जरा भी झिझकते नहीं थें, इसलिए आज जब भारत माता अखंड स्वरूप  देख रहे हैं वो केवल और केवल सरदार जी के कर्म का ही नतीजा है।

अमित शाह ने की परेड की अध्यक्षता
कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने परेड की अध्यक्षता की जिसमें अर्धसैनिक और गुजरात पुलिस के जवानों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा कार्यक्रम में प्रदर्शन करने के लिए आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ और बीएसएफ के 75 साइकिल चालकों और त्रिपुरा, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, गुजरात के पुलिस बलों के 101 मोटरसाइकिल सवारों ने भी हिस्सा लिया। 


इन हस्तियों को भी मिला आमंत्रण
इस कार्यक्रम में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के अलावा जल, थल, वायुसेना के अधिकारी, ओलंपिक, एशियन व विविध खेलों में मेडल विजेता खिलाड़ी व पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी शिरकत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed