फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF airlifts kidney, cornea as multi-organ donation saves lives of 5 persons News In Hindi

Indian Air Force: ब्रेन डेड मरीज से मिला पांच लोगों को जीवनदान, किडनी-कॉर्निया एयरलिफ्ट कर देवदूत बनी वायुसेना

Sun, 08 Jun 2025 03:32 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 08 Jun 2025 03:32 AM IST
सार

बंगलूरू में ब्रेन डेड मरीज के अंगदान से 5 लोगों को नई जिंदगी मिली। भारतीय वायुसेना ने एक किडनी व कॉर्निया को दिल्ली एयरलिफ्ट किया, जबकि अन्य अंग बंगलूरू में ट्रांसप्लांट हुए। सेना के डॉक्टरों व जीवनसार्थकते की मदद से यह जटिल ऑपरेशन सफल रहा।

विज्ञापन
IAF airlifts kidney, cornea as multi-organ donation saves lives of 5 persons News In Hindi
ब्रेन डेड मरीज के अंगदान से 5 लोगों को नई जिंदगी मिली - फोटो : एक्स@IAF_MCC

विस्तार

बंगलूरू में एक ब्रेन डेड मरीज के अंग दान से पांच लोगों को नई जिंदगी मिली। भारतीय वायुसेना ने इस जीवनरक्षक ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शनिवार को वायुसेना ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। वायुसेना के अनुसार, कमांड हॉस्पिटल एयरफोर्स बंगलूरू (सीएचएएफबी) में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेन डेड मरीज बना जीवनदाता
बता दें कि मरीज को शुक्रवार को ब्रेन डेड घोषित किया गया था। उसके अंगों को देश के अलग-अलग अस्पतालों में ट्रांसप्लांट किया गया। एक किडनी और एक कॉर्निया को वायुसेना के विमान से बंगलूरू से दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) तक पहुंचाया गया।


ये भी पढ़ें:- Manipur Tension: अरम्बाई टेंगोल नेता की गिरफ्तारी की खबर से इंफाल में तनाव; घाटी में पांच दिन तक इंटरनेट बैन

वहीं दूसरी किडनी, कॉर्निया और स्किन को बंगलूरू के ही विक्टोरिया हॉस्पिटल की मदद से सीएचएएफबी में ट्रांसप्लांट किया गया। मरीज का लिवर ग्लेनेगल्स बीजीएस हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक प्रतिरोपित किया गया। गौरतलब है कि इस पूरे ऑपरेशन को कर्नाटक की अंगदान संस्था 'जीवनसार्थकते' और सशस्त्र बलों की मेडिकल टीम ने मिलकर बेहद संयोजित तरीके से अंजाम दिया। वायुसेना ने इसे असाधारण प्रतिबद्धता और चिकित्सा विशेषज्ञता का उदाहरण” बताया है।

ये भी पढ़ें:- आतंकवाद के खिलाफ एकजुट: जर्मनी ने भारत के साथ मिलाए सुर, जीरो टॉरलेंस नीति को समर्थन; पहलगाम हमले की निंदा की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed