{"_id":"59b7a00d4f1c1bea7f8b6293","slug":"amit-shah-says-stop-political-violence-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता पहुंचे अमित शाह, टीएमसी को लिया आड़े हाथ, बोले- बंद करो हिंसा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कोलकाता पहुंचे अमित शाह, टीएमसी को लिया आड़े हाथ, बोले- बंद करो हिंसा
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को बीरभूम और बारसाट हिंसा में पीड़ित लोगों से मिलने पश्चिम बंगाल पहुंचे। यहां हुई हिंसा को शाह ने मानवाधिकार का उल्लंघन करार दिया और मानवाधिकार संस्थाओं को इस मुद्दे पर रिपोर्ट करने की अपील की।
मीडिया से बात करते हुए शाह ने कहा कि 'मैं उन लोगों से अपील करता हूं, जो राजनीतिक हिंसा में शामिल हैं, अपने फायदे के लिए ऐसा करना बंद कर दें।'
माना रहा है कि उनका इशारा सत्तारूढ़ पार्टी त्रिमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ था। साथ ही उन्होंने विपक्षियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मानव अधिकारों के चैंपियन जो हर घटना पर बोलते हैं, उन्हें बीरभूम और बारसाट में क्या हो रहा है, यह भी बताना चाहिए।
विज्ञापन
अमित शाह ने यहां उन परिवार से भी मुलाकात की जो हिंसा में पीड़ित हुए थे। शाह ने राज्य में हो रहे राजनीतिक हिंसा के लिए टीएमसी को जिम्मेदार बताया।
उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी ऐसी जगह नहीं है, जहां पर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं पर इस तरह के हमले होते हों, जैसे यहां हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज में यहां राजनीतिक हिंसा से पीड़ित परिवार से मिला और उनसे बात की।उनसे बात करने बाद में, मैं यह दावे से कह सकता हूं कि ऐसा कहीं नहीं होता जैसा पश्चिम बंगाल में हो रहा है।
शाह ने कहा कि मैं यहां के लोगों से पूछना चाहता हूं कि यही टैगौर का बंगाल है? क्या यही स्वामी विवेकानंद का बंगाल है? यहां किसी और अन्य पार्टी को कुछ भी करने का हक नहीं है।