फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah says 2019 elections about strong or helpless government

अमित शाह बोले- सिर्फ यूपी में पड़ सकता है गठबंधन का असर, जनता तय करे, मजबूत सरकार चाहिए या मजबूर

Sun, 09 Dec 2018 04:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Dec 2018 04:28 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah says 2019 elections about strong or helpless government
अमित शाह(फाइल फोटो)

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2019 के चुनाव में जनता को तय करना होगा कि उन्हें मजबूत सरकार चाहिए या मजबूर सरकार। देश को फैसला करना होगा कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। नरेंद्र मोदी पीएम बनेंगे या दूसरी ओर से अगर कोई व्यक्ति घोषित होगा तो वह बनेगा।

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने महागठबंधन को बताया ढकोसला 

भाजपा अध्यक्ष ने एक कार्यक्रम में शनिवार को कहा, ‘मैंने मायावती की प्रेस कांफ्रेंस देखी थी। इसमें उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा था, बसपा नहीं चाहती कि देश में मजबूत सरकार हो। बसपा चाहती है कि देश में मजबूर सरकार हो। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी स्पष्ट करें कि वह मजबूत सरकार चाहते हैं या मजबूर सरकार। मगर वह नहीं कर रहे। इसका मतलब वह मायावती से सहमत हैं। मैं देश से पूछना चाहता हूं कि आपको भ्रष्टाचार से लड़ने वाली सरकार चाहिए या भ्रष्टाचार करने वाली।  

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि महागठबंधन एक ढकोसला है। ऐसा कुछ नहीं होने वाला। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक राज्य का क्षेत्रीय नेता दूसरे राज्य में जाकर क्या कर लेगा। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर पांच राज्यों के चुनाव परिणामों का असर 2019 के आम चुनावों पर पड़ेगा। हम छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में फिर सरकार बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में पड़ सकता है गठबंधन का असर 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन का पूरे देश में कहीं कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन, उत्तर प्रदेश में इसका असर पड़ सकता है। वहां अगर बसपा और सपा साथ आती हैं तो भाजपा के लिए निश्चित तौर पर चुनौती होगी, लेकिन भाजपा बीते कई चुनावों से 44-45 फीसदी वोट हासिल कर रही है। हमें 6 प्रतिशत वोट का फासला काटना है। इन दो पार्टियों के विरोधाभासी वोट भी 6 प्रतिशत से ज्यादा होते हैं। इससे निपटने के लिए हमने अपने संगठन को ज्यादा मजबूत और पैना कर लिया है। भाजपा यूपी में 51 प्रतिशत की लड़ाई के लिए तैयार है। अब जिसको इकट्ठा होना है हो जाए।   

विज्ञापन

राम मंदिर बिना किसी देरी के बने

लोकसभा चुनाव में भाजपा के एजेंडा पर अमित शाह ने कहा कि हम हर एजेंडे पर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। हमने राम मंदिर के निर्माण का वादा किया है। राम मंदिर मामले का फैसला जल्दी आए तो बेहतर होगा। भाजपा का मानना है कि राम मंदिर बिना किसी देरी के उसी जगह पर बनना चाहिए।

राहुल बताएं राफेल पर मिली उनकी जानकारी का स्रोत

राफेल विमान पर विपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से लगातार सवाल उठाने पर अमित शाह ने कहा कि उन्हें सूचना के स्रोत का खुलासा करना चाहिए। मैं देश की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि राफेल सौदे में एक भी कौड़ी का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। हमारी सरकार भ्रष्टाचार से लड़ने को प्रतिबद्ध है। कांग्रेस राज में कोई भ्रष्टाचारी नहीं भागा, क्योंकि उन्हें समर्थन प्राप्त था। हम कठोर हैं, इसलिए वे भागे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed