फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah said sambit patra will give answer to question about pc by pm narendra modi

पीएम क्यों नहीं करते प्रेस कांफ्रेंस, अमित शाह बोले- इसका जवाब संबित पात्रा देंगे

Fri, 07 Dec 2018 08:01 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Dec 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah said sambit patra will give answer to question about pc by pm narendra modi
अमित शाह - फोटो : SELF

सामान्य तौर पर बड़े सवालों के जवाब के लिए किसी पार्टी के शीर्ष नेता खुद को आगे कर लेते हैं लेकिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इसका जवाब उनकी पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा देंगे। यह वाकया तब हुआ जब प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने उनसे राहुल गांधी के एक बयान के हवाले से पूछ लिया कि प्रधानमंत्री प्रेस कांफ्रेंस क्यों नहीं करते हैं?

विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक प्रेस कांफ्रेंस किया। इस प्रेसवार्ता के दौरान एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पत्रकारों से बातचीत न करने पर सवाल उठा रहे हैं, इस पर उनका क्या कहना है।
विज्ञापन



पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने न सिर्फ इस सवाल को नजरअंदाज कर दिया, बल्कि यह भी कह दिया कि इस सवाल का जवाब खुद वे नहीं बल्कि उनकी पार्टी के एक प्रवक्ता संबित पात्रा देंगे। इस तरह एक तरीके से उन्होंने राहुल गांधी के सवालों के जवाब के लिए एक प्रवक्ता स्तर के नेता को बताकर राहुल को कमतर बताने की कोशिश भी की। इससे एक संकेत इस बात का भी मिल जाता है कि पीएम मोदी आने वाले दिनों में पत्रकारों से रूबरू होने नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों के लिए जाने जाते हैं। चुनावी रैलियों के अलावा भी अनेक कार्यक्रमों में वे लगातार अपनी बात रखते ही रहते हैं। हर महीने रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये भी वे लोगों तक अपनी बात पहुंचाते रहते हैं। लेकिन अब तक के कार्यकाल में वे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले मीडिया से सीधे रूबरू नहीं हुए हैं।

कुछ मीडिया हाउस से उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर साक्षात्कार अवश्य दिया है, लेकिन सामान्य स्तर पर प्रेस कांफ्रेंस कभी नहीं किया जहां खुले सवालों का सामना करना पड़ता है। अगर बाकी के लगभग पांच महीने के कार्यकाल में वे कोई प्रेस कांफ्रेंस नहीं करते तो संभवत: वे देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री होंगे जो बिना पत्रकारों से सीधा संवाद किये अपना टर्म पूरा करेंगे। सवाल यह है कि क्या खुद को 'लोकतंत्र का चौकीदार' कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसा करना पसंद करेंगे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसकों और भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रेस कांफ्रेंस के जरिये अपनी बात जनता तक पहुंचाई जाती है। प्रधानमंत्री यही काम 'मन की बात' और नरेंद्र मोदी एप्प के जरिये लगातार करते रहते हैं।


एप्प के माध्यम से लोग उनसे संपर्क करते हैं, किसी मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं और सवाल भी पूछते हैं। इसलिए औपचारिक प्रेस कांफ्रेंस की कोई विशेष आवश्यकता नहीं समझी जा सकती। लेकिन प्रेस कांफ्रेंस में जनहित से जुड़े तीखे सवाल भी पूछे जाते हैं जो 'मन की बात' या 'एप्प' के जरिये नहीं पूछे जा सकते। यह ऐसा सवाल है जिसका जवाब भाजपा नेताओं के पास भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed