फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah said people of the country have faith in Prime Minister Narendra Modi

MHA: शाह बोले- इस बार मुकाबला विकास बनाम बयानबाजी के बीच, प्रधानमंत्री मोदी पर देश की जनता को भरोसा

Sun, 11 Feb 2024 06:06 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 11 Feb 2024 06:06 AM IST
सार

संसद में पेश श्वेत पत्र को जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि देश को यह जानने का पूरा अधिकार है कि 2014 में सत्ता गंवाने वाले यूपीए ने क्या स्थिति कर दी थी। शाह ने कहा, 2014 में अर्थव्यवस्था बदहाल थी। हर जगह घोटाले थे। विदेशी निवेश नहीं आ रहा था।

विज्ञापन
Amit Shah said people of the country have faith in Prime Minister Narendra Modi
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : एक्स/अमित शाह

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार मुकाबला एनडीए और विपक्षी-गठबंधन के बीच नहीं, बल्कि विकास व कोरी नारेबाजी के बीच होगा। यह चुनाव भ्रष्ट शासन बनाम भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का भी है। यह चुनाव उन लोगों के बीच भी है, जिनके लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सुरक्षित करना सर्वोपरि है और जो विदेश नीति के नाम पर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालते हैं। ग्लोबल समिट के दौरान शनिवार को शाह ने कहा कि मोदी सरकार का तीसरी बार सत्ता में आना तय है। जनता का भरोसा प्रधानमंत्री मोदी पर है।

विज्ञापन

देश को सच्चाई बताने के लिए लाए श्वेतपत्र
संसद में पेश श्वेत पत्र को जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि देश को यह जानने का पूरा अधिकार है कि 2014 में सत्ता गंवाने वाले यूपीए ने क्या स्थिति कर दी थी। शाह ने कहा, 2014 में अर्थव्यवस्था बदहाल थी। हर जगह घोटाले थे। विदेशी निवेश नहीं आ रहा था। अगर हमने उस समय श्वेत पत्र निकाला होता, तो दुनिया को गलत संदेश जाता, लेकिन 10 साल बाद हमारी सरकार ने अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित किया है।

विज्ञापन

तुष्टीकरण की नीति ने नहीं बनने दिया राममंदिर
अयोध्या में राममंदिर पर गृह मंत्री ने कहा कि लोगों का 500-550 साल से यही मानना था कि मंदिर वहीं बनना चाहिए, जहां भगवान राम का जन्म हुआ था, पर तुष्टीकरण की राजनीति की वजह से कानून-व्यवस्था का हवाला देकर राममंदिर के निर्माण की अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी बार-बार झूठ बोलने के आदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर विवाद पर शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झूठ बोलने और फिर उसे बार-बार दोहराने की आदत है। उन्होंने कहा, गुजरात में 1994 में कांग्रेस सरकार थी और छबीलदास मेहता मुख्यमंत्री थे, जब मोदी की जाति को ओबीसी सूची में शामिल किया था। इसके बाद गुजरात सरकार की तरफ से ही की गई सिफारिश पर 2000 में केंद्रीय ओबीसी सूची में इसे शामिल किया गया। उस समय भी मोदी न तो सांसद थे, न विधायक और न ही सरपंच। वह 2001 में मुख्यमंत्री बने।

भाजपा 370, एनडीए को 400 सीटें
शाह ने दोहराया, लोकसभा चुनाव में भाजपा को 370 व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 400 सीटें मिलने के साथ तीसरी बार मोदी सरकार का आना तय है। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं है, यहां तक कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को भी अहसास हो गया है कि उन्हें विपक्षी बेंच पर बैठना होगा। अनुच्छेद- 370 हटाने का लाभ चुनाव में मिलेगा। हमने कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले प्रावधान को निरस्त किया।  हमारा मानना है कि जनता भाजपा को 370 और एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें जिताकर अपना आशीर्वाद देगी।

पैनल मार्च तक सौंप सकता है एक राष्ट्र, एक चुनाव की रिपोर्ट
एक राष्ट्र, एक चुनाव मुद्दे पर शाह ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता वाला पैनल मार्च तक अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है। उन्होंने कहा, चूंकि लोकसभा चुनाव होने वाला है, इसलिए चुनाव के बाद लोग इस मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि देश के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र के समग्र कल्याण के लिए एक साथ चुनाव जरूरी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed