{"_id":"64ce046b4fe54fbcb30b61a5","slug":"amit-shah-said-naxal-incident-decrease-thirty-percent-praise-odisha-government-cm-naveen-patnaik-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा में BJD-BJP साथी या पक्ष-विपक्ष?: अमित शाह-CM पटनायक ने बांधे तारीफों के पुल, गिनाने लगे उपलब्धियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा में BJD-BJP साथी या पक्ष-विपक्ष?: अमित शाह-CM पटनायक ने बांधे तारीफों के पुल, गिनाने लगे उपलब्धियां
Sat, 05 Aug 2023 01:59 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:59 PM IST
सार
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि इस साल हमारी योजना राज्य में 6500 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण और 300 पुलों के निर्माण की है।
विज्ञापन
अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को ओडिशा के दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी मौजूद रहे। अमित शाह ने नवीन पटनायक और ओडिशा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और जमकर तारीफ की। वहीं नवीन पटनायक ने भी केंद्र सरकार को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
सुरक्षाबलों की मौत में 56 प्रतिशत की कमी
राजधानी भुवनेश्वर में कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि 'साल 2015-2019 के बीच देश में नक्सलवाद की घटनाओं में 30 प्रतिशत की कमी आई है। साथ ही एनकाउंटर की घटनाओं में भी 32 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है।' अमित शाह ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों की मौत के मामलों में भी 56 प्रतिशत की कमी आई है। केंद्रीय गृहमंत्री ने ओडिशा सरकार और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
'सहकारी संघवाद में हमारा विश्वास'
कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कालाहांडी जिले में लाडुगांव से बानेर जाने वाले रास्ते के चौड़ीकरण और मजबूत करने के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि 'इस साल हमारी योजना राज्य में 6500 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण और 300 पुलों के निर्माण की है। हाल के सालों में दो हवाई अड्डों का काम पूरा किया गया है। ओडिशा हमेशा से सहकारी संघवाद में विश्वास करता है। मैं भारत सरकार को राज्य के विकास में सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं।'
विज्ञापन
बीजेपी-बीजद पक्ष-विपक्ष या साथी?
भुवनेश्वर के कार्यक्रम में जिस तरह से नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह ने एक दूसरे की तारीफ की, उसे लेकर चर्चा है कि ओडिशा में भाजपा-बीजद साथी हैं या पक्ष विपक्ष? गौरतलब है कि संसद में पेश हुए दिल्ली सेवा विधेयक पर भी नवीन पटनायक की पार्टी केंद्र सरकार के साथ है। लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा है कि बीजद एनडीए का समर्थन कर सकती है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे पहुंचे
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे पहुंचे। सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने उनकी अगवानी की। वह रविवार को पुणे में सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज (सीआरसीएस) कार्यालय का डिजिटल पोर्टल लॉन्च करेंगे।

#WATCH | Union Home Minister Amit Shah arrives in Pune, Maharashtra. CM Eknath Shinde, Deputy CM Ajit Pawar and Minister Chandrakant Patil receive him.
He will launch the digital portal of the Central Registrar of Cooperative Societies (CRCS) office in Pune tomorrow. pic.twitter.com/OCdjpZuTgR— ANI (@ANI) August 5, 2023