{"_id":"5cb75659bdec221461127557","slug":"amit-shah-said-in-odisha-congress-defamed-india-by-talking-of-hindu-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा में गरजे शाह, कहा- कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद की बात करके भारत की छवि खराब की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा में गरजे शाह, कहा- कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद की बात करके भारत की छवि खराब की
Wed, 17 Apr 2019 10:07 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण का प्रचार थम चुका है। कल देश की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। प्रचार थमने से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ओडिशा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने ओडिशा में पार्टी के लिए प्रचार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद की बात करके देश की छवि खराब की है। शाह ने पहले ओडिशा के ढेंकनाल में एक रैली को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने कटक में एक रोडशो में भी भाग लिया।
विज्ञापन
शाह ने दावा किया कि राहुल गांधी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से निपटने में सक्षम नहीं है। देश सिर्फ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित रहेगा। शाह ने कहा, ‘क्या राहुल बाबा भारत को सुरक्षित रख सकते हैं? उन्होंने और उनकी पार्टी ने हिंदू आतंकवाद की बात करके पूरी दुनिया में देश को बदनाम करने की कोशिश की है।’ उन्होंने कहा कि समझौता एक्सप्रेस में 2007 में और मालेगांव मस्जिद में 2008 में हुए विस्फोटों के बाद कांग्रेस नेताओं ने ‘हिंदू आतंकवाद’ शब्द का प्रयोग करना शुरू किया था।
विज्ञापन
शाह ने रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि बीजद के अनेक नेता और अधिकारी करोड़ों रूपये के चिट फंड घोटाले में संलिप्त हैं और हजारों गरीब निवेशकों के पैसे डूबे हैं। उन्होंने कहा, ‘एक बार भाजपा ओडिशा में सत्ता में आती है तो सरकार बनाने के 90 दिन के अंदर चिट फंड घोटाले में संलिप्त सभी लोगों को जेल भेज दिया जाएगा।’
विज्ञापन
शाह ने कहा कि एमबी शाह आयोग ने पाया कि खनिज से मालामाल इस प्रदेश में खदानों को औने-पौने दामों पर आवंटित कर दिया गया और इसमें एक बड़ा घोटाला है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी खदान घोटाले में शामिल लोगों को भी जेल भेजेगी। शाह ने आरोप लगाया कि बीजद शासन के दौरान ओडिशा में ‘बाबू राज’ है। सत्ता में आने पर भाजपा सरकार त्वरित कदम उठाएगी और इसका खात्मा करेगी और सुनिश्चित करेगी कि लोकतंत्र अपने वास्तविक रूप में चले।