{"_id":"63421183dc9d8354864485a6","slug":"amit-shah-said-in-assam-not-for-appeasement-afspa-will-be-removed-only-when-complete-peace-is-restored","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: असम में अमित शाह बोले- तुष्टीकरण के लिए नहीं, पूर्ण शांति बहाल होने पर ही हटेगा अफ्स्पा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah: असम में अमित शाह बोले- तुष्टीकरण के लिए नहीं, पूर्ण शांति बहाल होने पर ही हटेगा अफ्स्पा
Sun, 09 Oct 2022 05:40 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी।
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 09 Oct 2022 05:40 AM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ गुवाहाटी में पूर्वोत्तर के सबसे बड़े व अत्याधुनिक पार्टी कार्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन का उद्घाटन करने के बाद शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी ने शांतिप्रिय असम की भूमि में फूट डालने का काम किया।
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : साकिव नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्वोत्तर में पूर्ण शांति बहाल होने के बाद ही क्षेत्र से सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफ्स्पा) हटाया जाएगा। यह फैसला महज तुष्टीकरण के लिए नहीं लिया जा सकता। शाह ने कहा, राहुल गांधी ने तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस को एक एजेंडा दिया था कि यदि (2019) उनकी सरकार सत्ता में आएगी तो पूर्वोत्तर से अफ्स्पा हटा दिया जाएगा, लेकिन मैंने कहा था कि पहले हम पूर्वोत्तर में शांति बहाल करेंगे उसके बाद ही अफ्स्पा हटाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ गुवाहाटी में पूर्वोत्तर के सबसे बड़े व अत्याधुनिक पार्टी कार्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन का उद्घाटन करने के बाद शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी ने शांतिप्रिय असम की भूमि में फूट डालने का काम किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने असम को विघटन, आतंकवाद, संघर्ष और प्रदर्शन की भूमि बना दिया था। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने यहां आजादी के बाद से ही शासन किया मगर पूर्वोत्तर को अशांत क्षेत्र में तब्दील कर दिया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले आठ सालों में क्षेत्र विकास के पथ पर अग्रसर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि असम में अब तक 9000 विद्रोही हथियार डाल चुके हैं। गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने हाल ही में राज्य के अशांत क्षेत्रों में अगले छह महीने के लिए अफ्स्पा को बढ़ा दिया था। फिलहाल पूर्वोत्तर के 80 फीसदी क्षेत्र से अफ्स्पा हटा लिया गया है।
पांच साल का समय और दीजिए असम को बाढ़ मुक्त बना देंगे
शाह ने असम की वार्षिक बाढ़ की समस्या को पूरी तरह खत्म करने के लिए पांच साल का समय मांगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, भाजपा के संकल्पपत्र में हमने असम को आतंकवाद, भ्रष्टाचार और बाढ़ मुक्त करने का वादा किया था, जिनमें से हमने दो वादे पूरे कर दिए। हमें पांच साल का वक्त और दीजिए हम असम को बाढ़ मुक्त कर देंगे।
शाह की मौजूदगी में 40,000 किलो ड्रग्स नष्ट
गृह मंत्री की मौजूदगी में पूर्वोत्तर राज्यों में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने जब्त 40,000 किलो ड्रग्स नष्ट की। एनसीबी ने गुवाहाटी में 11,000 किलो, जबकि असम पुलिस ने 8,000 किलो प्रतिबंधित पदार्थ नष्ट किए। त्रिपुरा में 12,000 किलो, अरुणाचल प्रदेश में 4,000 किलो प्रतिबंधित पदार्थ जलाए गए।
कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को तोड़ने के प्रयासों को चुपचाप देखा
शाह ने कहा, यह क्षेत्र यूपी के आकार का तीन गुना है और यह अलगाववादी और विद्रोही आंदोलनों से भरा था। कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को तोड़ने के प्रयासों को चुपचाप देखा। केवल मोदी ने इस जगह के लिए काम किया और पूर्वोत्तर को एकजुट किया। शाह ने कहा, कांग्रेस और वे जो (इसकी) ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए गए थे, कृपया सुनें, यह एक उदाहरण है कि कैसे पूर्वोत्तर बिना एक भी व्याख्यान दिए एकजुट हो गया।
1962 के युद्ध में देश की सबसे पुरानी पार्टी ने पूर्वोत्तर को भुलाया
कांग्रेस पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए शाह ने दावा किया कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान असम को विदा कर दिया था और देश की सबसे पुरानी पार्टी यह भूल गई थी कि पूर्वोत्तर है भी।
भाजपा से लड़ने की ताकत किसी पार्टी में नहीं : नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दावा किया कि देश में किसी अन्य दल के पास भाजपा की शक्ति से लड़ने की विचारधारा, मंशा और ताकत नहीं है, जिसका उत्कर्ष जारी है। गुवाहाटी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी हर राज्य में ‘परिवार के नेतृत्व वाली सभी पार्टियों’ के खिलाफ लड़ रही है। नड्डा ने कहा, कोई भी पार्टी इतनी बड़ी जनसभा नहीं कर सकती, जितनी भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की बैठक से कर रही है। इस पार्टी को कोई नहीं रोक सकता।