फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah said fence will be installed on Myanmar border

Assam: एसएसबी के कार्यक्रम में अमित शाह बोले, म्यांमार सीमा पर लगाई जाएगी बाड़, आवाजाही पर लगाएंगे रोक

Sun, 21 Jan 2024 06:34 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 21 Jan 2024 06:34 AM IST
सार

असम के तेजपुर में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर गृहमंत्री ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले तीन साल में देश नक्सली समस्या से 100 फीसदी मुक्त हो जाएगा।

विज्ञापन
Amit Shah said fence will be installed on Myanmar border
गुवाहाटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : social media

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि म्यामांर सीमा पर लोगों की मुक्त आवाजाही रोकने के लिए जल्द ही बाड़ लगाई जाएगी। बांग्लादेश सीमा की तरह ही इसकी हिफाजत की जाएगी। इससे अवैध घुसपैठ पर रोक लगेगी। गृह मंत्री ने कहा, सरकार म्यांमार के साथ भारत के मुक्त आवाजाही व्यवस्था (एफएमआर) समझौते पर भी पुनर्विचार कर रही है। जल्द ही भारत इसे समाप्त करेगा। एफएमआर भारत-म्यांमार सीमा के करीब रहने वाले लोगों को बिना वीजा के एक-दूसरे के क्षेत्र में 16 किमी तक जाने की अनुमति देता है।  

विज्ञापन

असम के तेजपुर में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर गृहमंत्री ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले तीन साल में देश नक्सली समस्या से 100 फीसदी मुक्त हो जाएगा। शाह ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में एसएसबी की सराहना करते हुए कहा, सीआरपीएफ और बीएसएफ के साथ-साथ एसएसबी ने भी नक्सली आंदोलन को खत्म करने में समान रूप से योगदान दिया है।

विज्ञापन

गृहमंत्री ने कहा, नेपाल और भूटान जैसे मित्र देशों की सीमाओं की रक्षा करने के अलावा, एसएसबी ने छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में नक्सलियों के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी है। भारत सरकार ने इस पर एक डाक टिकट भी जारी किया है। यह एसएसबी के कर्तव्य के प्रति समर्पण को देश के लोगों के सामने हमेशा जीवित रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा छोड़ विकास की राह पर चल पड़ा बोडोलैंड
अमित शाह तेजपुर में 13वें बाथो महासभा सम्मेलन में भी पहुंचे। कहा, मोदी सरकार के प्रयासों से पूर्वोत्तर में बोडोलैंड समस्या का भी समाधान हुआ। आज यह क्षेत्र हिंसा छोड़कर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। बीते 3 सालों में हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed