फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prez Droupadi Murmu visits burn unit at AIIMS, enquires about college student who set herself  fire

ओडिशा: राष्ट्रपति मुर्मू ने आग से झुलसी छात्रा का हाल जाना, यौन उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर लगाई थी आग

Mon, 14 Jul 2025 09:32 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Prez Droupadi Murmu visits burn unit at AIIMS, enquires about college student who set herself  fire
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : PTI

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को एम्स भुवनेश्वर के बर्न यूनिट का दौरा कर उस 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के स्वास्थ्य की जानकारी ली, जिसने एक प्रोफेसर द्वारा कथित यौन उत्पीड़न और कॉलेज प्रशासन की चुप्पी से आहत होकर खुद को आग लगा ली थी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू एम्स मेंआयोजित पांचवें दीक्षांत समारोह में भाग लेने पहुंची थीं। हालांकि, उनका बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग का दौरा पूर्वनिर्धारित नहीं था। बलासोर के फकीर मोहन (स्वायत्त) महाविद्यालय की इंटीग्रेटेड बी.एड द्वितीय वर्ष की छात्रा ने शनिवार को आत्मदाह कर लिया था। छात्रा ने आरोप लगाया था कि शिक्षा विभाग के अध्यक्ष ने उससे अनुचित मांग की थी, जिसे अस्वीकार करने के बाद उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन


छात्रा को 95 प्रतिशत जलन के साथ पहले बलासोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स भुवनेश्वर रेफर किया गया।एम्स भुवनेश्वर के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष बिस्वास ने बताया, राष्ट्रपति ने छात्रा के इलाज और उसकी प्रतिक्रिया की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि उसे अत्याधुनिक इलाज दिया जा रहा है। उस समय छात्रा वेंटिलेटर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति के साथ ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कम्भंपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। राष्ट्रपति ने छात्रा के परिजनों से भी मुलाकात की। छात्रा के भाई ने कहा, राष्ट्रपति ने घटना पर चिंता जताई और भावुक हो गईं। उन्होंने हमसे कहा कि हमें भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मेरी बहन ठीक हो जाएगी तो वे उसके लिए कुछ करेंगी।


घटना को लेकर कॉलेज प्रशासन पर भी गंभीर सवाल उठे हैं। छात्रा ने बताया था कि उसने विभागाध्यक्ष की शिकायत कॉलेज प्रिंसिपल से की थी, लेकिन 11 दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्मदाह जैसा कदम उठाया। घटना के बाद शिक्षा विभागाध्यक्ष और कॉलेज प्रिंसिपल को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed