{"_id":"5c08c617bdec22416e626d1d","slug":"amit-shah-is-not-god-his-prediction-of-bjp-ruling-for-50-years-an-exaggeration","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अमित शाह भगवान नहीं हैं, भाजपा की 50 साल राज करने की भविष्यवाणी अतिशयोक्ति'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'अमित शाह भगवान नहीं हैं, भाजपा की 50 साल राज करने की भविष्यवाणी अतिशयोक्ति'
भाषा, आइजोल
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नीत नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस के घटक मिजो नेशनल फ्रंट ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इस बयान को खारिज किया है कि उनकी पार्टी 2019 का चुनाव जीती तो 50 साल तक देश पर शासन करेगी। मिजोरम में मुख्य विपक्षी दल को हालांकि विश्वास है कि आम चुनाव में कांग्रेस या संप्रग जीत हासिल नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और मिजो नेशनल फ्रंट प्रमुख जोरमथंगा ने एक साक्षात्कार में कहा कि भाजपा की हिंदुत्व की राजनीति के चलते उनकी पार्टी कभी राज्य में उससे गठबंधन नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, 'मुझे संदेह है, वह (शाह) भगवान नहीं हैं। वह राजनीति में कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकते।'
विज्ञापन
जोरमथंगा ने कहा, 'अमित शाह यह भविष्यवाणी कर सकते हैं कि कांग्रेस सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन 50 या 100 साल की भविष्यवाणी करना अतिशयोक्ति है।'
गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सितंबर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत की वजह से पार्टी 2019 का चुनाव जीतेगी और उसके बाद भाजपा को 50 साल तक सत्ता से कोई नहीं हटा सकता।
विज्ञापन
मिजो नेशनल फ्रंट के भाजपा से रिश्तों के बारे में पूछे जाने पर दो बार मुख्यमंत्री रह चुके जोरमथंगा ने कहा कि विचारधारा और अन्य बातों को लेकर वह भाजपा के पूरी तरह खिलाफ हैं।
उन्होंने कहा, 'क्योंकि हम ईसाई हैं। वे हिंदुत्व का प्रचार करना चाहते हैं। जहां तक इन चीजों की बात है तो हम साथ नहीं आ सकते। हमारी विचारधारा अलग है।'
उन्होंने कहा, 'जहां तक देश की बात है तो राजग संप्रग से बेहतर है, इसीलिए हम केंद्र में उसके साथ आए। लेकिन विचारधारा के मामले में हम बिल्कुल अलग हैं। भाजपा भी इस बात को अच्छी तरह जानती है।'
बता दें कि मिजोरम में 28 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ अकेले चुनाव लड़ा है। एमएनएफ और कांग्रेस ने 40-40 जबकि भाजपा ने 39 सीटों पर अपनी किस्मत आजमाई है। मिजोरम में वर्ष 2008 से कांग्रेस की सरकार है। 11 दिसंबर को मिजोरम चुनाव के नतीजे घोषित किये जाएंगे।