{"_id":"5a9a61a54f1c1b8e238bb886","slug":"amit-shah-intraction-with-media-regarding-tripura-meghalaya-and-nagaland-election-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव नतीजों के बाद अमित शाह बोले- लेफ्ट भारत के किसी भी राज्य के लिए राइट नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चुनाव नतीजों के बाद अमित शाह बोले- लेफ्ट भारत के किसी भी राज्य के लिए राइट नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Mar 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद बीजेपी में खुशी लहर दौड़ गई है। पूर्वोत्तर में पहली एतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि तीनों राज्यों में जीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा 'भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह खुशी का दिन है। उत्तर पूर्व में यह जीत कई कारणों से बेहद माएने रखती है। तीनों राज्यों ने पीएम नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे को वोट दिया।'
विज्ञापन
शाह ने आगे कहा 'त्रिपुरा में 20 आदिवासी सीटों पर हमें जीत हासिल हुई। कर्नाटक केरल में आत्मविश्वास बढ़ा है। लेफ्ट भारत के किसी भी हिस्से के लिए राइट नहीं। त्रिपुरा की जीत से बंगाल और केरल की जनता को राहत मिली होगी। पूर्वोतर में शांति के लिए केंद्र सरकार ने कई प्रयास किए हैं।'
विज्ञापन
पार्टी अध्यक्ष ने कहा 'जब तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और केरल में भाजपा सरकार नहीं आ जाती तब तक पार्टी का गोल्डन पीरियड शुरू नहीं होगा। जबकि कर्नाटक में तो हम जीतेंगे ही।'
इससे पहले उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से त्रिपुरा की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि बीजेपी को मिले अपार समर्थन के लिए त्रिपुरा की जनता का धन्यवाद। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की राजनीति और पूर्वोत्तर भारत के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता का नतीजा है।
इस दौरान उन्होंने त्रिपुरा में मिली जीत के लिए राममाधव और उनकी टीम को बधाई दी। साथ ही उन्होंने बीजेपी की त्रिपुरा ईकाई की भी तारीफ की।