{"_id":"57043fc44f1c1b7632c81875","slug":"amit-shah-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 में एक-एक मतदाता को देंगे कामकाज का हिसाब: शाह ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
2019 में एक-एक मतदाता को देंगे कामकाज का हिसाब: शाह
एम. संजय / अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Wed, 06 Apr 2016 04:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल दिल्ली के बाद बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद पार्टी असम विधानसभा चुनाव से उम्मीद लगाई हुई है। राज्य में पार्टी के विजयी रथ को दोबारा से आगे बढ़ाने की कवायद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह खुद जुटे हुए हैं। चुनावी गहमागहमी के बीच शाह ने अमर उजाला से बातचीत की। पेश हैं प्रमुख अंश:
सवाल : विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर आपकी क्या उम्मीदें हैं?
जवाब: असम में राजग गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। पहले चरण के मतदान में ही प्रदेश की जनता ने राजग गठबंधन सरकार की नींव रख दी है। राजग के पक्ष में असम में लहर है। अन्य राज्यों में भी पार्टी का आधार मजबूत होगा।
सवाल : कांग्रेस ने असम की जनता से कहा है कि वे केंद्र सरकार के शासन का हिसाब पूछें?
जवाब: देखिए, जनता ने हमें पांच साल का जनादेश दिया है। हम वर्ष 2019 में एक-एक मतदाता को अपने कामकाज का हिसाब देंगे। कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि असम में 15 साल के शासन के बावजूद प्रदेश की स्थिति क्यों बिगड़ी है।
विज्ञापन
सवाल : बांग्लादेशी घुसपैठ के मसले पर केंद्र में आपकी सरकार होने के बावजूद कुछ ठोस नहीं हुआ। अब क्या राज्य में सत्ता आने पर कुछ करेंगे?
जवाब : मेरा मानना है कि यह कांग्रेस को असम की जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए कि बांग्लादेशी घुसपैठ पर उनकी राय क्या है। सोनिया और राहुल गांधी को इस मुद्दे पर कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। हमारे दल की स्थिति शुरू से स्पष्ट है।
सवाल : सर्वोच्च न्यायालय के एक जज ने कहा है कि राम मंदिर पर सरकार सर्वसम्मति बना सकती है। इस आपका क्या कहना है?
जवाब : भाजपा ने चुनाव घोषणापत्र में भी स्पष्ट कर रखा है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण दो तरीकों से ही हो सकता है। पहला न्यायालय के फैसले और दूसरा सर्वसम्मति से।
सवाल: उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन को राहुल गांधी ने संघीय ढांचे पर प्रहार बताया है। उनका आरोप है कि कांग्रेस शासित राज्यों को निशाना बनाया जा रहा है।
जवाब : अनुच्छेद 356 का सर्वाधिक दुरुपयोग यदि किसी ने किया है तो वह कांग्रेस है। उत्तराखंड में राजनीतिक संकट कांग्रेस के आंतरिक असंतोष की वजह से पैदा हुआ।
सवाल : रोहित वेमुला, जेएनयू के बाद भारत माता की जय के नारे पर विवाद है। इस पर आपका क्या मत है?
जवाब: भारत माता के मुद्दे पर पार्टी को नीति स्पष्ट है। भारत माता की जय सबको बोलना चाहिए। मैं रोज बोलता हूं।
सवाल: पनामा पेपर लीक में कई नामचीन लोगों पर विदेश में काला धन रखने के आरोप है?
जवाब: कांग्रेस को काले धन के मामले में हम पर सवाल उठाने का हक नहीं। आखिर ये पैसे देश के बाहर किसके शासन में गए। काला धन के मामले को लेकर हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हमने कानून कडे़ बनाए हैं। अब एक पैसा देश से बाहर नहीं जाएगा। जो गया है उसे भी लाने की पूरी कोशिश होगी।