फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah inaugurated the light and sound show Jai Hind at the Red Fort appealed to the countrymen Updates

Amit Shah: अमित शाह ने लाल किले पर लाइट एंड साउंड शो ‘जय हिंद’ का किया उद्घाटन, देशवासियों से की यह अपील

Tue, 10 Jan 2023 10:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 10 Jan 2023 10:51 PM IST
सार

अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद से 75 वर्ष में देश ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं और शीर्ष देशों में सफलतापूर्वक स्थान हासिल किया है। अगले 25 साल भारत के 130 करोड़ लोगों के सामूहिक प्रयासों और भारत को दुनिया में शीर्ष पर देखने का समय है।

विज्ञापन
Amit Shah inaugurated the light and sound show Jai Hind at the Red Fort appealed to the countrymen Updates
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लाल किले पर लाइट एंड साउंड शो ‘जय हिंद’ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज ध्वनि और प्रकाश शो में बहुत संक्षिप्त समय में भारत के हजारों साल के इतिहास से लेकर आज तक के कई सारे बोध, कई सारे सीख, कई सारी गौरव लेने वाली बातों को सामंजस्य के साथ यहां पर समाहित करने का काम किया है। इसके लिए मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी भारतीयों को 100वें स्वतंत्रता दिवस तक भारत को दुनिया का शीर्ष देश बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। 'आजादी का अमृत महोत्सव' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक राष्ट्रीय, बहुउद्देश्यीय समारोह के रूप में देखा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद से 75 वर्ष में देश ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं और शीर्ष देशों में सफलतापूर्वक स्थान हासिल किया है। अगले 25 साल भारत के 130 करोड़ लोगों के सामूहिक प्रयासों और भारत को दुनिया में शीर्ष पर देखने का समय है। प्रधानमंत्री ने इस अवधि को 'अमृत काल' कहा है।


गृह मंत्री ने लाइट-एंड-साउंड शो के माध्यम से भारत के गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि देश प्राचीन काल से शिक्षा का केंद्र रहा है। उन्होंने तक्षशिला व नालंदा जैसे शैक्षिक केंद्रों का उल्लेख किया। गृह मंत्री शाह ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल के शासनकाल में देश ने चहुंमुखी विकास किया है और प्रगति की यह यात्रा जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed