{"_id":"58ad7cd14f1c1b0853b24ecb","slug":"amit-shah-in-chauri-chaura-asks-up-people-to-get-rid-of-kasab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह ने बताई कसाब की फुलफॉर्म, क से कांग्रेस, सा से सपा और ब से बसपा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमित शाह ने बताई कसाब की फुलफॉर्म, क से कांग्रेस, सा से सपा और ब से बसपा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Feb 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को चौरी-चौरा में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को 'कसाब' से बचाना है। 'कसाब' का फुल फॉर्म उन्होंने बताया, ' क से कांग्रेस, सा से सपा और ब से बसपा है।
शाह ने कहा कि यूपी का विकास इसी 'कसाब' की वजह से रुका हुआ है। इसे प्रदेश से निकालिए। बताते चलें कि कसाब पाकिस्तान का रहने वाल था। मुंबई में हुए 26/11 के हमले में वह दोषी सिद्ध हुआ और उसे फांसी दी गई थी।
अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, ' वह पहले आपकी जाति और धर्म जानते हैं। यदि यह उनके पक्ष में जाता है तो इसके बाद ही वह लैपटॉप का वितरण करते हैं।

#WATCH: BJP President Amit Shah in Chauri Chaura asks people of Uttar Pradesh to get rid of 'KASAB' and what he means by it. pic.twitter.com/BZz3tYFGp5
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) February 22, 2017
अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, ' वह पहले आपकी जाति और धर्म जानते हैं। यदि यह उनके पक्ष में जाता है तो इसके बाद ही वह लैपटॉप का वितरण करते हैं।
उन्होंने सपा सरकार पर आरोप लगाया कि उनके नेताओं ने पांच साल में मोटी कमाई की है। वहीं, गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यह दो पार्टियों का नहीं, बल्कि दो भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। अखिलेश को मालूम था कि वह चुनाव हारने वाले हैं, इसलिए उन्होंने गठबंधन किया। उन्होंने कहा कि यूपी का विकास सिर्फ बीजेपी और मोदी ही कर सकते हैं।They will ask your religion & caste first, if that doesn't seem favourable to them, they won't give you laptop: Amit Shah in Chauri Chaura pic.twitter.com/zSOVBahTNV
— ANI UP (@ANINewsUP) February 22, 2017
कांग्रेस प्रवक्ता और माावती ने दिया बयान
अभिषेक मनु सिंघवी
अमित शाह के 'कसाब' बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंधवी ने कहा कि इस तरह के बयान बंद होने चाहिए। यह बीजेपी की घृणास्पद सोच को दर्शाता है। बेजेपी की सांप्रदायिक सोच इससे जाहिर होती है।
वहीं, मायावती ने कहा कि बीजेपी को यूपी में सत्ता मिली तो रोहित वेमुला और ऊना कांड जैसे मामले होंगे। यूपी को इन लोगों से बचाना है।
वहीं, मायावती ने कहा कि बीजेपी को यूपी में सत्ता मिली तो रोहित वेमुला और ऊना कांड जैसे मामले होंगे। यूपी को इन लोगों से बचाना है।