फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah has failed to understand Maharashtra says Sanjay Raut on BJP leader Veer Savarkar dare news updates

Maharashtra: 'वे महाराष्ट्र को समझने में नाकाम', सावरकर के नाम पर अमित शाह की चुनौती का संजय राउत ने दिया जवाब

Sun, 10 Nov 2024 04:49 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 10 Nov 2024 04:49 PM IST
सार

अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र में भाजपा के घोषणापत्र के लॉन्च के दौरान कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे उस कांग्रेस का साथ दे रहे हैं, जिसके नेताओं ने बालासाहेब ठाकरे और हिंदुत्व की विचारधारा वाले विचारक वीर सावरकर का अपमान किया है। इस पर अब संजय राउत का जवाब आया है।

विज्ञापन
Amit Shah has failed to understand Maharashtra says Sanjay Raut on BJP leader Veer Savarkar dare news updates
अमित शाह और संजय राउत। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को चुनौती दी है कि वह कांग्रेस से हिंदुत्व की प्रेरणा कहे जाने वाले वीडी सावरकर के बारे में अच्छे शब्द बुलवाकर दिखाएं। अब इस पर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत की प्रतिक्रिया आई है। 
विज्ञापन


क्या थी अमित शाह की चुनौती?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र में भाजपा के घोषणापत्र के लॉन्च के दौरान कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे उस कांग्रेस का साथ दे रहे हैं, जिसके नेताओं ने बालासाहेब ठाकरे और हिंदुत्व की विचारधारा वाले विचारक वीर सावरकर का अपमान किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उद्धव ठाकरे से पूछना चाहता हूं कि क्या वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से वीर सावरकर के लिए दो अच्छे शब्द कहने का अनुरोध कर सकते हैं।’’
विज्ञापन


शाह ने कहा, ‘‘क्या कांग्रेस का कोई नेता बालासाहेब ठाकरे के सम्मान में कुछ शब्द कह सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अच्छा होगा कि महाराष्ट्र के लोग उन लोगों को जान लें जो ऐसे विरोधाभासों के बीच गठबंधन सरकार बनाने का सपना लेकर आए हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय राउत ने क्या जवाब दिया?
संजय राउत ने कहा, "अमित शाह अब तक महाराष्ट्र को समझ नहीं पाए हैं। उन्हें पहले छत्रपति शिवाजी महाराज के असम्मान के बारे में बोलना चाहिए, जो कि सरकार की तरफ से लगाई गई उनकी मूर्ति के गिरने से हुआ है। इसका अनावरण कुछ महीने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।"


पीएम मोदी भी दे चुके हैं महाविकास अघाड़ी को चुनौती
यह पहली बार नहीं है, जब भाजपा ने सावरकर को लेकर महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस के रुख को लेकर पर तंज कसा है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को ही एमवीए पार्टियों को चुनौती दी थी कि वह सिर्फ 15 मिनट के लिए वीडी सावरकर और शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की तारीफ करवाकर दिखाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed