फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah credited PM Narendra Modi with securing respect for Indias cultural heritage on the world stage

Karnataka: 'प्रधानमंत्री ने देश की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान दिलाया', अमित शाह ने की पीएम मोदी की प्रशंसा

Sun, 11 Feb 2024 04:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 11 Feb 2024 04:41 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के साथ योग, आयुर्वेद और भारतीय भाषाओं के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर सम्मान दिलाया है।

विज्ञापन
Amit Shah credited PM Narendra Modi with securing respect for Indias cultural heritage on the world stage
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कर्नाटक में सुत्तूरु कर्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मान दिलाया है। इसी के साथ उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर और अन्य तीर्थस्थलों का भी उदाहरण दिया।

विज्ञापन


अमित शाह ने की पीएम मोदी की सराहना
गृह मंत्री अमित शाह ने देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के साथ-साथ योग, आयुर्वेद और भारतीय भाषाओं के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी ने देश की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर सम्मान दिलाया है। उन्होंने हमारे सांस्कृतिक केंद्रों जैसे कि अयोध्या में राम मंदिर, काशी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक कॉरिडोर और केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के पुनरुत्थान के लिए काम किया है।'
विज्ञापन


अमित शाह ने अयोध्या में सुत्तुरु मठ की एक शाखा खोलने का निर्णय लेने के लिए श्री शिवरात्रि देशीकेंद्र महास्वामी की सराहना की। 12वीं सदी के समाज सुधारक बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शाह ने समाज के कल्याण के लिए सुत्तुरु मठ और उनके संतों के योगदान को भी सराहा। उन्होंने कहा, 'मैं महास्वामी जी को बताना चाहता हूं कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के कल्याण के लिए सुत्तुरु मठ के योगदान का हमेशा सम्मान करेगा  और इसे लोगों के बीच ले जाने के प्रयासों का भी समर्थन करेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मूर्तिकार अरुण योगीराज को सम्मानित किया गया
इस कार्यक्रम में अयोध्या में रामलला की मूर्ति बनाने वाले मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज को सम्मानित भी किया गया। बता दें कि इस कार्यक्रम में सुत्तुरु मठ के जगद्गुरु श्री शिवरात्रि देशीकेंद्र महास्वामीजी, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक और राज्य भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजेंद्र शामिल थे।


अमित शाह ने इसके बाद चामुंडी हिल्स का दौरा भी किया और मैसूर की अधिष्ठात्री देवी चामुंडेश्वरी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ प्रह्लाद जोशी और कर्नाटक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजेंद्र उनके साथ मौजूद थे। सूत्र ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने चामुंडेश्वरी की पूजा करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed