फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah, CM Manik Saha and JP Nadda express gratitude to people of Tripura for massive win in local body

Tripura: पंचायत चुनाव में भाजपा ने जीतीं 97 प्रतिशत सीटें; अब त्रिपुरा के लोगों का जताया आभार

Wed, 14 Aug 2024 12:41 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 14 Aug 2024 12:41 PM IST
सार

भाजपा ने ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों की 71 प्रतिशत सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की। शेष 29 प्रतिशत सीटों के लिए मतदान हाल ही में आठ अगस्त को हुआ था और मतगणना मंगलवार को समाप्त हो गई।

विज्ञापन
Amit Shah, CM Manik Saha and JP Nadda express gratitude to people of Tripura for massive win in local body
गृह मंत्री अमित शाह, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : एएनआई

विस्तार

 

विज्ञापन

त्रिपुरा में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने जबरदस्त जीत ने हासिल की है। गृह मंत्री अमित शाह, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के लिए त्रिपुरा के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। एक अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में 97 प्रतिशत सीटों पर जीत दर्ज की है।

आठ अगस्त को हुए थे स्थानीय चुनाव
भाजपा ने ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों की 71 प्रतिशत सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की। शेष 29 प्रतिशत सीटों के लिए मतदान हाल ही में आठ अगस्त को हुआ था और मतगणना मंगलवार को समाप्त हो गई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में, सत्तारूढ़ भाजपा ने राज्य के कई निर्वाचन क्षेत्रों में निर्णायक जीत हासिल की है।

विज्ञापन

कितनी सीटों पर जीत मिली?
भाजपा ने कई वार्डों में जीत दर्ज करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा ने 35 में से 34 पंचायत समितियों में शानदार जीत हासिल की। पार्टी ने सभी आठ जिला परिषदों में जीत हासिल की और 606 ग्राम पंचायतों में से 584 पर जीत हासिल की। इससे पहले पार्टी ने जून में पूर्वोत्तर राज्य में दोनों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयुक्त असित कुमार दास ने बताया कि आठ जिला परिषदों में 96 सीटों पर चुनाव लड़े थे, जिनमें से भाजपा ने 93 सीटें जीतीं। जबकि कांग्रेस और माकपा ने क्रमश: दो और एक सीट पर जीत दर्ज की। पंचायत समितियों के मामले में, राज्य की पार्टी ने कुल 188 सीटों में से 173 सीटें जीतीं, जहां मतदान हुआ था। माकपा और कांग्रेस को क्रमश: छह और आठ सीटें मिली थीं। दास ने कहा कि भाजपा ने 1,819 ग्राम पंचायतों की सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 1,476 पर जीत दर्ज की गई। माकपा, कांग्रेस और तिपरा मोथा को क्रमश: 148, 151 और 24 सीटें मिली थीं।

विपक्षी दलों ने हालांकि कहा कि वे सत्तारूढ़ दल की कथित आतंकी रणनीति के कारण 71 प्रतिशत सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतार सके। वहीं, भाजपा नेताओं ने पंचायत चुनाव में पार्टी में विश्वास जताने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। 

अमित शाह ने लोगों का जताया आभार
अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए त्रिपुरा के लोगों का हार्दिक आभार। यह जीत उन्हीं लोगों की है।' इसके अलावा उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य और भाजपा कार्यकर्ताओं को जनादेश के लिए बधाई दी।

उन्होंने आगे कहा, 'मैं मुख्यमंत्री माणिक साहा, राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य और हमारे कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की विकासोन्मुखी जन-पहल को लोगों तक ले जाने के उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई देता हूं।'

सीएम माणि बोले- आपका भरोसा हमारे लिए काफी अहम
इससे पहले माणिक साहा ने ग्राम पंचायतों, जिला परिषदों, पंचायत समितियों में जीत के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों, जिला परिषदों और पंचायत समितियों में मिली प्रचंड जीत के लिए मतदाताओं का बहुत-बहुत धन्यवाद! आपका भरोसा हमारे लिए काफी अहम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को उनके दूरदर्शी मार्गदर्शन के लिए अटूट समर्थन के लिए तहे दिल से आभार।

आठ अगस्त को हुए थे स्थानीय चुनाव
हाल ही में आठ अगस्त को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में, सत्तारूढ़ भाजपा ने राज्य के कई निर्वाचन क्षेत्रों में निर्णायक जीत हासिल की है। भाजपा ने कई वार्डों में जीत दर्ज करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा ने 34 पंचायत समितियों में शानदार जीत हासिल की। पार्टी ने सभी आठ जिला परिषदों में जीत हासिल की और 606 ग्राम पंचायतों में से 585 पर जीत हासिल की।

जेपी ने यह कहा
जेपी नड्डा ने कहा, 'पंचायत चुनावों में भाजपा को चुनने के लिए मैं त्रिपुरा के लोगों को धन्यवाद देता हूं। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' का दृष्टिकोण त्रिपुरा के लोगों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।' उन्होंने आगे कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा की लगातार कोशिशों से राज्य की प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित करने का प्रमाण है।




भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'यह भारी जीत राज्य की प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित करने में मुख्यमंत्री साहा के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। मैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य और भाजपा त्रिपुरा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों की भी सराहना करता हूं, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 'सबका साथ सबका विकास' के संदेश को परिश्रमपूर्वक हर घर तक पहुंचाया और यह सुनिश्चित किया कि समावेशी विकास का दृष्टिकोण त्रिपुरा के सभी कोनों तक पहुंचे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed