फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah CLEA CASGC borders no hindrance to Law enforcement agencies technology in judiciary for simplicity

Amit Shah: गृह मंत्री की दो टूक- कानूनी एजेंसियां सीमाओं से बंधी नहीं; न्यायपालिका को सरल बनाने पर कही यह बात

Sun, 04 Feb 2024 07:21 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 04 Feb 2024 07:21 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने न्यायपालिका को आम जनता के लिए सरल बनाने पर अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से न्यायपालिका सरल बनती है। उन्होंने देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज पर कहा कि बॉर्डर इन एजेंसियों की राह में रुकावट नहीं बन सकते।

विज्ञापन
Amit Shah CLEA CASGC borders no hindrance to Law enforcement agencies technology in judiciary for simplicity
गृह मंत्री ने कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस (सीएजीएससी-24) को संबोधित किया - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस (सीएजीएससी-24) के समापन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कानून का राज स्थापित करने को लेकर सख्त संदेश दिया। शाह ने कहा कि न्यायपालिका में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ने से पूरा सिस्टम सरल बनाया जा सकता है। शाह ने तीन A का फॉर्मूला बताते हुए कहा, न्यायपालिका आम लोगों की पहुंच में (Accessible) होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कम खर्च में गरीबों को न्याय दिलाने के विजन के तहत किफायती (Affordable) और न्याय सुनिश्चित करने के लिए अदालतों की जवाबदेही (Accountable) का जिक्र किया। उन्होंने पूरे सिस्टम को सुलभ, किफायती और जवाबदेह बनाने की दिशा में प्रयास किए जाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन


कानूनी एजेंसियों के लिए बॉर्डर बेमानी हैं
शाह ने रविवार को कहा कि अपराध और अपराधी भौगोलिक सीमाओं का सम्मान नहीं करते। इसलिए, देश की विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भी जांच और पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की राह में किसी भी सीमा को बाधा नहीं मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधों को सुलझाने के इन बाधाओं को एक शुरुआती बिंदु के रूप में समझना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed