फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Calls PM Modi World’s Most Popular Leader with 68 percent Approval, Says 36 Nations Honoured Him

'पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता': अमित शाह ने किया 68%अप्रूवल रेटिंग का जिक्र, 36 देशों से मिला सम्मान

Thu, 17 Sep 2026 06:42 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 17 Sep 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah Calls PM Modi World’s Most Popular Leader with 68 percent Approval, Says 36 Nations Honoured Him
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : आईएएनएस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वैश्विक स्तर पर 68 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ पीएम नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया है। उन्होंने कहा कि 36 देशों ने पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है। अनुच्छेद 370 को समाप्त करना, ट्रिपल तलाक का अंत, सीएए लागू करना, नई भारतीय न्याय संहिताएं, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर और पूर्वोत्तर में 14 से अधिक शांति समझौते, मोदी के दृढ़ नेतृत्व का परिणाम हैं। गुरुवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर गुजरात के वडनगर में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के दौरान शाह ने यह बात कही है। 

विज्ञापन

 
उन्होंने वडनगर से वाराणसी तक आयोजित होने वाली सेवा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शाह ने कहा, आज देश की 76 प्रतिशत आबादी और 72 प्रतिशत भूभाग पर भाजपा और एनडीए का शासन है। इसके तहत 22 राज्यों में सरकारें, लोकसभा में 318 सांसद, राज्यसभा में 152 सांसद और 2500 से अधिक विधायक हैं। पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार है। इस ऐतिहासिक सेवा यात्रा में 250 बाइक और 500 से अधिक बाइकर्स शामिल हैं। वे शर्मिष्ठा तालाब और गुजरात की पवित्र नदियों का जल लेकर काशी विश्वनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। 10 अलग-अलग रूटों से गुजरने वाली यह यात्रा सात राज्यों के विभिन्न गांवों में प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों का संदेश पहुंचाते हुए आगामी 7 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचेगी। यह यात्रा देशभर में 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को सशक्त करेगी। 
विज्ञापन

 
शाह ने प्राचीन शर्मिष्ठा तालाब पर महाआरती कर पवित्र जल का संचयन किया। वहां से 800 मीटर की पदयात्रा करते हुए नागर वास्तुकला के अद्वितीय केंद्र श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर स्वयंभू हाटकेश्वर महादेव का पूर्ण विधि-विधान से जलाभिषेक किया। उन्होंने वहां पर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने वडनगर के ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाह ने कहा कि आज हम उस धरती पर खड़े हैं, जिसने देश को एक कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री तक की यात्रा करने वाला नेतृत्व दिया। उन्होंने वर्ष 1987 का स्मरण करते हुए बताया कि उस समय संगठन मंत्री के रूप में कार्यरत मोदी ने अस्वस्थ वरिष्ठ नेता नाथालाल जगडा को पार्टी बैठकों तक लाने-ले जाने की जिम्मेदारी स्वयं उठाई थी, यही भाजपा कार्यकर्ता का असली चरित्र और उपभोगशून्य सेवाभाव है। उसी वर्ष अहमदाबाद नगर निगम चुनाव में उनके संगठन कौशल ने वह इतिहास रचा, जो शहर ने पहले कभी नहीं देखा था।

आगामी सात अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी राज्य के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में अपने सफल 25 वर्ष पूरे करेंगे। स्वतंत्रता के बाद से भारतीय राजनीति के इतिहास में किसी भी नेता ने लगातार 25 वर्षों तक राज्य और केंद्र के मुखिया के रूप में हर चुनाव जीतकर और जनता का अटूट आशीर्वाद प्राप्त करके सेवा करने का ऐसा रिकॉर्ड नहीं बनाया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश के बालकों, किशोरों और युवाओं को उनके जीवन से प्रेरित करना है, ताकि आने वाले समय में देश में सैकड़ों नरेन्द्र मोदी तैयार हो सकें। शाह ने कहा, पिछले 25 वर्षों में उन्होंने बिना एक भी दिन की छुट्टी लिए प्रतिदिन 16 से 18 घंटे लगातार देश सेवा की है। 

प्रधानमंत्री के रूप में उनका 12 वर्षों का कार्यकाल गरीब कल्याण के स्वर्ण युग के रूप में दर्ज होगा। इसमें 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। 16 करोड़ ग्रामीण घरों तक नल से जल पहुंचाया गया, 10.5 करोड़ बहनों को मुफ्त उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए गए, 3 करोड़ लोगों के घरों में बिजली पहुंची। 48 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिली। 2014 की तुलना में रक्षा बजट को 3 गुना से अधिक बढ़ाया गया, रक्षा निर्यात को 56 गुना बढ़ाया गया और आज भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है। 

2014 में अंतरिक्ष क्षेत्र में देश का एक भी स्टार्टअप नहीं था, जबकि आज 400 से अधिक स्पेस स्टार्टअप्स कार्य कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने गुजरात कालखंड का उल्लेख करते हुए कहा कि 26 जनवरी 2001 के भीषण भूकंप ने कच्छ को खंडहर में बदल दिया था, जिसमें 25 हजार से अधिक लोगों ने जान गंवाई थी। ठीक ऐसे कठिन समय में 7 अक्टूबर 2001 को मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 


तब उनके पास न कोई प्रशासनिक अनुभव था, वे न कभी विधायक रहे, न कभी मंत्री, सीधे संगठन से शासन की कमान। वहीं से पुनर्निर्माण, सुशासन और विकास के तीन स्तंभों पर खड़ा गुजरात मॉडल शुरू हुआ। गृह मंत्री ने कहा कि एकलव्य विद्यालय, पीएम जनमन, वाइब्रेंट विलेज और बस्तर के विकास के माध्यम से आदिवासी कल्याण को मजबूती दी गई है। संसद और विधानमंडलों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। नया संसद भवन, सेंगोल की स्थापना, ओआरओपी, सीडीएस पद का गठन, तथा चंद्रयान, आदित्य एल-1 और 'शिव शक्ति पॉइंट' ने भारत की सांस्कृतिक और वैज्ञानिक चेतना को नया विस्तार दिया है। पीएम मोदी का पूरा जीवन सेवा संस्कार का सबसे बड़ा उदाहरण है। स्कूटर की पिछली सीट से लेकर प्रधान सेवक तक, हर पड़ाव पर एक ही भाव रहा है, सेवा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed