फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sleeper Vande Bharat to run between Delhi and Varanasi; know the route and stoppages

रेलवे: दिल्ली-वाराणसी के बीच दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत, जानें क्या होगा रूट और स्टॉपेज

Thu, 17 Sep 2026 06:58 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 17 Sep 2026 06:58 PM IST
सार

वाराणसी से दिल्ली के लिए पहले से कई ट्रेनें चल रही हैं। इसके बावजूद खासकर रविवार शाम यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ट्रेनों में भीड़ हो जाती है। ऐसे में स्लीपर वंदे भारत शुरू होने से इस रूट पर यात्रियों को एक और विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन
Sleeper Vande Bharat to run between Delhi and Varanasi; know the route and stoppages
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन - फोटो : आईएनएस

विस्तार

हावड़ा-कामाख्या के बाद देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली और वाराणसी के बीच चलाने की तैयारी है। रेलवे जल्द इसका ट्रायल शुरू कर सकता है। रेलवे की योजना है कि दिवाली या नए साल तक ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो जाए। ट्रेन वाराणसी से रात 9:20 बजे चलेगी। सुबह 5 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल इसके प्रमुख ठहराव होंगे। वापसी में भी नई दिल्ली से रात 9:20 बजे चलकर ट्रेन सुबह 5 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 16 कोच वाली इस ट्रेन में 823 यात्री सफर कर सकेंगे। इसमें 11 थर्ड एसी, चार सेकेंड एसी और एक फर्स्ट एसी कोच होगा। ट्रैक की स्थिति के अनुसार ट्रेन 130 से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी उत्तर रेलवे की होगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, स्लीपर वंदे भारत के दो रैक उपलब्ध हैं। पहले इसे बनारस रेलवे स्टेशन से चलाने की योजना थी, लेकिन वहां रखरखाव की सुविधा नहीं होने के कारण अब वाराणसी जंक्शन से चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन


वाराणसी से दिल्ली के लिए पहले से कई ट्रेनें चल रही हैं। इसके बावजूद खासकर रविवार शाम यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ट्रेनों में भीड़ हो जाती है। ऐसे में स्लीपर वंदे भारत शुरू होने से इस रूट पर यात्रियों को एक और विकल्प मिलेगा। ट्रेन नंबर, किराया और नियमित संचालन की तारीख की घोषणा रेलवे बोर्ड की ओर से की जानी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed