फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah attacks over mamata banerjee says Change will start in Bengal from nandigram

नंदीग्राम: रोड शो के बाद शाह का बड़ा हमला, बोले- यहां से शुरू होगा बंगाल में परिवर्तन

Tue, 30 Mar 2021 02:18 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम Published by: कुमार संभव Updated Tue, 30 Mar 2021 02:18 PM IST
सार

  • अमित शाह बोले- नंदीग्राम से ही होगी बंगाल में परिवर्तन की शुरुआत
  • नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी की जीत का किया दावा

विज्ञापन
Amit Shah attacks over mamata banerjee says Change will start in Bengal from nandigram
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा, जिसके मद्देनजर आज (30 अप्रैल) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के समर्थन में जमकर प्रचार किया। साथ ही, रोड शो भी निकाला। अमित शाह ने कहा कि नंदीग्राम से ही बंगाल में परिवर्तन की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम के लोगों का उत्साह देखकर साफ है कि भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी यहां से जीतने जा रहे हैं। परिवर्तन लाने का सबसे आसान तरीका यह है कि ममता दीदी को नंदीग्राम से हराया जाए।

विज्ञापन

अमित शाह ने किया यह दावा

रोड शो के बाद अमित शाह ने कहा कि नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी की जीत निश्चित है। वहीं, भाजपा बंगाल में 200 से अधिक सीटें जीतेगी। ममता बनर्जी को लेकर शाह बोले कि जनता के सामने कोई मुख्यमंत्री नहीं होता, क्योंकि जनता ही मुख्यमंत्री बनाती है और नंदीग्राम से इस बार भाजपा ही चुनाव जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाह ने नंदीग्राम में किया रोड शो

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए हाई प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्र नंदीग्राम में बड़ा रोड शो किया। फूलों और भाजपा के झंड़ों से सजी एक लॉरी पर खड़े शाह ने पूर्व मिदनापुर विधानसभा क्षेत्र में बेथुरिया और रायपाड़ा के बीच चार किलोमीटर के रास्ते पर उमड़ी भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उनके साथ टीएमसी से भाजपा में आए सुवेंदु अधिकारी भी थे। रोड शो देखने के लिए सड़क के दोनों ओर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जय श्री राम, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगते रहे। 

विज्ञापन

नंदीग्राम में कड़ा है मुकाबला

गौरतलब है कि नंदीग्राम के संग्राम पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। यहां से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनावी मैदान में हैं और उनके खिलाफ भाजपा के टिकट पर सुवेंदु अधिकारी ताल ठोक रहे हैं। बता दें कि इस निर्वाचन क्षेत्र में आज (30 मार्च) शाम पांच बजे प्रचार खत्म हो जाएगा। नंदीग्राम में एक अप्रैल को मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed