{"_id":"5a8c2c964f1c1bb5568b4e09","slug":"amit-shah-attack-on-nirav-modi-davos-photo-says-prove-nothing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PNB SCAM: दावोस में नीरव मोदी के साथ PM की तस्वीर पर शाह की सफाई, \"तस्वीरों से कुछ साबित नहीं होता\"","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PNB SCAM: दावोस में नीरव मोदी के साथ PM की तस्वीर पर शाह की सफाई, "तस्वीरों से कुछ साबित नहीं होता"
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Updated Tue, 20 Feb 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भगोड़े और पंजाब नेशनल बैंक के आरोपी नीरव मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने नीरव मोदी की पीएम मोदी के साथ दावोस वाली फोटो पर कहा कि तस्वीरों से कुछ साबित नहीं होता है।
शाह ने कहा कि आप लोग भी मेरे साथ बैठे हैं अगर आप में से कोई अपराध करता है तो क्या इसके लिए आप मुझे भी जिम्मेदार ठहराएंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक नीरव मोदी केस की बात है तो इसको केंद्र ने गंभीरता से लिया है और पहले ही 5 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां जब्त कर ली हैं।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले सुललिया में आयोजित एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्य करने का तरीका अलग है। अन्य पार्टियां मंत्रियों और उनके काम के आधार पर प्रत्याशी चुनती हैं जबकि भाजपा लोकप्रियता के आधार पर नहीं, बल्कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैले 11 करोड़ सदस्यों के आधार पर चुनाव करती है।
विज्ञापन
Photographs(Nirav Modi Davos photo) prove nothing,even you people are sitting with me & if one of you commits a crime will you make me liable too? As far as #NiravModi case is concerned Centre has taken it seriously and already seized more than 5 thousand crore assets: Amit Shah pic.twitter.com/a6QUz0DAE1
— ANI (@ANI) February 20, 2018विज्ञापन
शाह ने कहा कि आप लोग भी मेरे साथ बैठे हैं अगर आप में से कोई अपराध करता है तो क्या इसके लिए आप मुझे भी जिम्मेदार ठहराएंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक नीरव मोदी केस की बात है तो इसको केंद्र ने गंभीरता से लिया है और पहले ही 5 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां जब्त कर ली हैं।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले सुललिया में आयोजित एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्य करने का तरीका अलग है। अन्य पार्टियां मंत्रियों और उनके काम के आधार पर प्रत्याशी चुनती हैं जबकि भाजपा लोकप्रियता के आधार पर नहीं, बल्कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैले 11 करोड़ सदस्यों के आधार पर चुनाव करती है।
इस चुनाव में कर्नाटक में एक सरकार आएगी जो दक्षिण में हमारे लिए नए दरवाजे खोलेगी
अमित शाह
शाह ने कहा कि यह केवल राज्य से जुड़ा चुनाव नहीं है बल्कि पूरे देश के हित से जुड़ा है। इस चुनाव में कर्नाटक में एक सरकार आएगी जो दक्षिण में हमारे लिए नए दरवाजे खोलेगी। आपको बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को मेघालय के लोगों से सत्तारूढ़ सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने की अपील करते हुए आरोप लगाया था कि कांग्रेसियों ने विकास के मद में मिलने वाले धन से अपनी जेबें भरी हैं।
शाह ने कहा कि अगर सिद्धारमैया सोचते हैं कि तुष्टीकरण की राजनीति सफल होगी तो वह गलत हैं। यहां विधायक का बेटा एक शख्स को पीट देता है लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं होती। यह तुष्टीकरण ही तो है। इससे पहले अमित शाह कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के कुक्के श्री सुब्रमण्या मंदिर भी गए। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।
उन्होंने भरोसा दिया था कि भाजपा अगर सत्ता में आई तो पांच साल में त्रिपुरा को मॉडल राज्य बना देगी। इससे पहले शाह ने ईस्ट-जयंतिया हिल्स जिले के जोवाई में भाजपा की एक चुनावी रैली को भी संबोधित किया था। भाजपा राज्य की 60 में से 47 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
शाह ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज की वजह से अब पूर्वोत्तर के लोगों में भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ रही है। अरुणाचल प्रदेश, असम व मणिपुर में तो पार्टी की सरकार है ही, इस बार नगालैंड व त्रिपुरा में भी भाजपा ही सरकार बनाएगी। उन्होंने राज्य सरकार पर मेघालय में विकास की दिशा में कोई काम नहीं करने का आरोप लगाया।