{"_id":"6052159b8ebc3ee646386ccf","slug":"amit-shah-arrives-at-party-headquarters-for-the-cec-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक : भाजपा ने बंगाल चुनाव के लिए चार और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक : भाजपा ने बंगाल चुनाव के लिए चार और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की
Wed, 17 Mar 2021 09:18 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 17 Mar 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
- फोटो : ANI
पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक लगातार जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और कैलाश विजयवर्गीय इस बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार देर शाम पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इस बैठक में बचे उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हो रही है। वहीं इस बीच भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपने 4 और उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
इस सूची के अनुसार बरुईपुर पूर्वा से चंदन मंडल को, फाल्टा से विधान परुई को, उलूबेरिया दक्षिण से पापिया अधिकारी को वहीं जगतबल्लबपुर से अनुपम घोष को टिकट मिला है।
विज्ञापन
भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपने 4 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की। #WestBengalElections2021 pic.twitter.com/SMzyDGIbqW
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2021
बता दें कि इससे पहले भी भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की दो बैठकें हो चुकी हैं। इसमें बंगाल के चार फेज की सीटों और असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी की सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जा चुके हैं। पार्टी ने रविवार को हुई बैठक में बंगाल के तीसरे चरण की 31 में से 27 और चौथे चरण की 44 में से 36 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी।
पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने जा रहा है। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, छह अप्रैल को तीसरे चरण का, 10 अप्रैल को चौथे फेज का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवे फेज का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान और दो मई को परिणाम आएंगे।