फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit shah answer on rahul gandhi contest against pm narendra modi loksabha 2024 election

Amit Shah: राहुल गांधी हो सकते हैं मोदी के खिलाफ पीएम उम्मीदवार? जानें इस सवाल पर क्या बोले गृह मंत्री शाह

Tue, 14 Feb 2023 10:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 14 Feb 2023 10:55 AM IST
सार

अमित शाह ने कहा है कि अभी तीन राज्यों में चुनाव आ रहे हैं। यह साफ हो जाएगा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का क्या असर रहा है।

विज्ञापन
amit shah answer on rahul gandhi contest against pm narendra modi loksabha 2024 election
अमित शाह और राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी के चुनौती बनने को लेकर बयान दिया है। दरअसल, शाह से पूछा गया था कि क्या वे राहुल गांधी को पीएम पद का दावेदार मानते हैं, इस पर उन्होंने कहा है कि अभी तीन राज्यों में चुनाव आ रहे हैं। यह साफ हो जाएगा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का क्या असर रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में मुख्य विपक्ष किसे मानते हैं, इस सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा कि यह देश की जनता तय करेगी। अभी तक जनता ने किसी को भी मुख्य विपक्षी दल नहीं बनाया है।

विज्ञापन


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार माना जा रहा है, इस सवाल पर अमित शाह ने कहा कि जल्द ही तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और उनके नतीजों से पता चल जाएगा कि भारत जोड़ो यात्रा का क्या प्रभाव रहा। त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में इस महीने के अंत में ही चुनाव होने हैं और 16 फरवरी को मतदान होना है।
विज्ञापन


गुजरात दंगे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित भूमिका को लेकर बीबीसी ने बीते दिनों एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की थी। इस पर अमित शाह ने कहा कि हजारों साजिशों के बावजूद सच सामने आ जाएगा। वो 2002 के बाद से ही मोदी जी के पीछे हैं लेकिन हर बार मोदी जी पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत और लोकप्रिय होकर उभरते हैं। त्रिपुरा चुनाव पर अमित शाह ने कहा कि त्रिपुरा में वोट शेयर भी बढ़ाएंगे और सीटें भी बढ़ाएंगे। त्रिपुरा में कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी दोनों ही मानती हैं कि वह अकेले बीजेपी को नहीं हरा सकते, इसलिए दोनों ने गठबंधन कर लिया है। हम इतने ताकतवर हो गए हैं कि कोई हमसे अकेले नहीं लड़ना चाहता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि उनकी सरकार ने उत्तर पूर्वी राज्यों के विकास के लिए काफी काम किया है। सरकार ने कई उग्रवादी संगठनों के साथ समझौते किए हैं और 8000 हथियारबंद उग्रवादियों ने समर्पण किया है। पहले उत्तर पूर्वी राज्यों की पहचान बंद, बमबारी और उग्रवाद के चलते थे, वहां आज सड़कें, रेल और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया जा रहा है। आठ साल के समय में ही पीएम मोदी ने 51 बार उत्तर पूर्वी राज्यों का दौरा किया है। देश की आजादी के बाद यह किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा किए गए उत्तर पूर्वी राज्यों के दौरों में सबसे ज्यादा है। हर 15 दिन के अंतराल पर किसी ना किसी केंद्रीय मंत्री को भी उत्तर पूर्वी राज्यों का दौरा करने के निर्देश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed