फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah and his wife Sonal offer prayers at Lord Jagannath Temple in Ahmedabad

जगन्नाथ रथयात्रा आज से शुरू, सुबह चार बजे अमित शाह ने पत्नी संग की पूजा

Thu, 04 Jul 2019 08:14 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 04 Jul 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah and his wife Sonal offer prayers at Lord Jagannath Temple in Ahmedabad
अमित शाह-सोनल शाह - फोटो : ANI

गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सुबह चार बजे पत्नी सहित भगवान जगन्नाथ के मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की और पत्नी सोनल के साथ आरती की। शाह के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उप-मुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल ने मंदिर में पूजा की।

विज्ञापन

 


गुरुवार से अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 142वीं रथ यात्रा शुरू हो रही है। गृहमंत्री बनने के बाद शाह पहली बार गुजरात दौरे पर पहुंचे। ओडिशा की रथ यात्रा की तर्ज पर अहमदाबाद में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। इस अवसर पर श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा की धूमधाम से पूजा अर्चना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रथा यात्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर कहा, 'रथ यात्रा के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। हम भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करते हैं और सभी के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि के लिए उनका आशीर्वाद चाहते हैं। जय जगन्नाथ।'

अहमदाबाद में रथ पर सवार कृष्ण, बलराम और सुभद्रा का नगर दौरा एक चर्चित धार्मिक महोत्सव है। हर साल शाह इस उत्सव में हिस्सा लेते हैं। गुरुवार से ही पुरी में भगवान जगन्नाथ की यात्रा शुरू हो रही है। इसका धार्मिक महत्व है। वहीं अहमदाबाद की रथ यात्रा अपनी विशेषताओं के कारण श्रद्धालुओं को लुभाती है।


इस साल अहमदाबाद में 17 किलोमीटर रथ यात्रा निकाली जा रही है। इस बार भगवान के मार्ग में एक लाख साड़ियां बिछाई जाएंगी। इन साड़ियों को मंदिर आने वाले नए जोड़ों को भेंट स्वरूप दी जाएंगी। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों को खिचड़ी का प्रसाद दिया जाता है। 

प्रशासन ने रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हुए हैं। यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ, गुजरात पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स की टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा दमकल विभाग के दस्ते को भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed