फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah and Asaduddin Owaisi on NIA Bill 2019 in Lok Sabha

ओवैसी की टीका-टिप्पणी पर भड़के शाह, बोले- आपको सुनने की आदत डालनी होगी

Mon, 15 Jul 2019 02:52 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 15 Jul 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah and Asaduddin Owaisi on NIA Bill 2019 in Lok Sabha
अमित शाह और असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
संसद के बजट सत्र के दौरान आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) बिल को लोकसभा में पेश किया गया। इस बिल पर जब भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह बोल रहे थे तब एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी बार-बार बीच में कुछ न कुछ टिप्पणी कर रहे थे। 
विज्ञापन


असदुद्दीन ओवैसी को इसके लिए लोकसभा स्पीकर और सत्यपाल सिंह की तरफ से मना भी किया गया लेकिन उन्होंने बीच-बीच में बोलना जारी रखा। जिससे नाराज होकर गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें समझाइश दे डाली।
विज्ञापन


उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी को सत्यपाल सिंह का भाषण ध्यान से सुनने के लिए कहा। हालांकि इसी दौरान ओवैसी बीच में अमित शाह के बयान के बीच भी टीका-टिप्पणी करने लगे। जिसके बाद शाह ने कहा कि आपको सुनने की आदत डालनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जब कोई और बोलता है तो आप चुप रहकर सुनते हैं लेकिन जब सत्यपाल सिंह बोल रहे हैं तो आप लगातार बीच में बोल रहे हैं। आपको सुनने की आदत डालनी होगी।

गृहमंत्री के इस बयान पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा कि मुझे डर लगता है। तब अमित शाह ने जवाब दिया कि 'अगर आपके अंदर डर बैठा है तो हम क्या कर सकते हैं।'


मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने चर्चा के दौरान कहा कि आतंकवाद इसलिए फल-फूल रहा है क्योंकि हम उसे राजनीतिक चश्मे से देखते हैं जबकि हमें उससे मिलकर लड़ना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई ने आतंकवाद को खूब झेला है क्योंकि वहां भी इसे राजनीतिक आईने में देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed