फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah and Anurag Thakur participated in Mera Maati Mera Desh program

'Mera Maati Mera Desh': 'मेरा माटी मेरा देश' कार्यक्रम में शामिल हुए अमित शाह और अनुराग ठाकुर, पढ़ें क्या कहा

Fri, 01 Sep 2023 04:58 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 01 Sep 2023 04:58 PM IST
सार

'मेरा माटी मेरा देश' कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से, हर परिवार, हर व्यक्ति, हर नागरिक, हर बच्चा भारत को एक महान राष्ट्र बनाने में योगदान दे सकता है।

विज्ञापन
Amit Shah and Anurag Thakur participated in Mera Maati Mera Desh program
Amit Shah, अमित शाह - फोटो : Twitter

विस्तार

देश की राजधानी में 'मेरा माटी मेरा देश' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए और उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से, हर परिवार, हर व्यक्ति, हर नागरिक, हर बच्चा भारत को एक महान राष्ट्र बनाने में योगदान दे सकता है।

विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी कई रहस्यों से पर्दा उठेगा। प्रत्येक व्यक्ति को देश के विकास और उसके भविष्य से जोड़ना वह चुनौती है जिसका नेतृत्व को सामना करना होगा।
विज्ञापन

 

अनुराग ठाकुर ने कही ये बात
'मेरा माटी मेरा देश' कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से भूले हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने की एक नई दृष्टि दी है। उन्होंने (स्वतंत्रता सेनानियों) ने इसके लिए 'बलिदान' दिया देश, विकसित भारत बनाने के लिए आप सभी को योगदान देना होगा।


'मेरी माटी, मेरा देश' कार्यक्रम के पीछे एक ही आस्था है-भारत के वीरों को नमन
वहीं, 'मेरी माटी-मेरा देश' अभियान पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का कहा कि मेरी माटी-मेरा देश' कार्यक्रम के पीछे एक ही उद्देश्य है और वह है वीरों को श्रद्धांजलि देना। आगे उन्होंने कहा कि 'मेरी माटी, मेरा देश' कार्यक्रम के पीछे एक ही आस्था है-भारत के वीरों को नमन।

आगे मीनाक्षी लेखी ने कहा कि इस धरती पर प्राण न्योछावर करने वालों को हम सब अपना समर्पण प्रतीक के रूप में दे रहे हैं। हर घर से, हर गांव से, हर देहात से मिट्टी का कण अमृत वाटिका के निर्माण में पहुंचे और हर भारतीय इस देश की मिट्टी से जुड़कर देश के विकास के कार्यरत रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed