फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah address the Sugarcane farmers at a public meeting in Humnabad

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: शाह बोले सत्ता में आए तो UP की तर्ज पर 90 दिनों में होगा किसानों का कर्ज माफ

Sun, 25 Feb 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुमनाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुमनाबाद Updated Sun, 25 Feb 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah address the Sugarcane farmers at a public meeting in Humnabad
अमित शाह - फोटो : ANI

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक के हुम्नाबाद में रैली कर रहे हैं। यहां शाह गन्ना किसानों को संबोधित कर रहे हैं। कुछ समय बाद राज्य में चुनाव होने वाले हैं इसी वजह से शाह वहां पार्टी के प्रचार के लिए पहुंचे हैं। अपने अभिभाषण में उन्होंने कहा- उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के कर्ज को केवल 90 दिनों में माफ कर दिया गया। इसके लिए एक कानून बनाया गया है। पेट्रोल के साथ एथनॉल को मिलाया जाता है, उसके दाम को 11 रुपये से बढ़ाकर 48 रुपये कर दिया गया है। हम यहां चीनी मिल लगाएंगे और बिना किसी देरी के उसे चलाया जाएगा। यह हमारे कर्नाटक के घोषणा पत्र में शामिल होगा।

विज्ञापन


खेती में इस्तेमाल होने वाले यूरिया को लेकर शाह ने कहा-  भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद नीम कोटेड यूरिया को पेश किया गया। देश में यूरिया की कोई कमी नहीं है। शाह ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिद्धारमैया की सरकार सही लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचने नहीं देती है क्योंकि उन्हें मोदी सरकार से डर है। राहुल के आरोपों को खारिज करते हुए शाह ने कहा- हमने किसी भी उद्योगपती का कोई कर्ज माफ नहीं किया है। राहुव गांधी झूठ बोल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed