फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amidst hijab controversy video gets viral of offering Namaz in government school of Karnataka

Controversy: हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक में नया विवाद, सरकारी स्कूल में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल

Sat, 12 Feb 2022 03:24 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क अमर उजाला, बैंगलोर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बैंगलोर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 12 Feb 2022 03:24 PM IST
सार

कर्नाटक में हिजाब विवाद अभी थमा भी नहीं है कि एक नए विवाद ने माहौल गरम कर दिया है। राज्य के एक सरकारी स्कूल में कथित रूप से नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Amidst hijab controversy video gets viral of offering Namaz in government school of Karnataka
कर्नाटक में सरकारी स्कूल में नमाज का वीडियो वायरल - फोटो : Social Media

विस्तार

हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक के अंकथाडका के सरकारी स्कूल के एक वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। स्कूल में कथित रूप से क्लास में मुस्लिम छात्रों द्वारा नमाज अदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


वायरल हो रहा वीडियो दक्षिण कन्नड़ जिले का अंकथाडका के कड़ाबा सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है। ये वीडियो 4 फरवरी का बताया गया है। वीडियो में कुछ छात्र कक्षा में घुटने टेकते और अपने सिर को जमीन को छूते हुए देखे जा सकते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। विभाग का एक प्रतिनिधि स्कूल पहुंचकर मामले की जांच करेगा और रिपोर्ट दाखिल करेगा। 
विज्ञापन


ये है मामला
कर्नाटक में एक जनवरी से हिजाब पर विवाद शुरू है। जब एक शिक्षण संस्थान में 6 मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनकर क्लास करने से मना कर दिया गया। कॉलेज प्रबंधन ने हिजाब को कॉलेज के ड्रेस नियमों के खिलाफ बताया। तब से इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। मुस्लिम लड़कियां कॉलेज में हिजाब पहनकर जाने देने की अनुमति देने की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि वे उनके धर्म के अनुसार इसे पहनकर क्लास में बैठना चाहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक सरकार ने विवाद को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग के तहत विश्वविद्यालयों और कॉलेजिएट और तकनीकी शिक्षा विभाग (DCTE) के तहत कॉलेजों के लिए 16 फरवरी तक के लिए छुट्टी बढ़ा दी है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed