फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amid Siddaramaiah-DK Shivakumar Tussle, lingayat and dalit organization Claims For Chief Minister Post

Karnataka: सिद्धारमैया-शिवकुमार के दावों के बीच कांग्रेस में CM पद के दो और दावेदार, इन समुदायों ने बढ़ाए नाम

Tue, 16 May 2023 02:57 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 16 May 2023 02:57 PM IST
सार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही लिंगायत समुदाय का नाम जोरों-शोरों से चर्चा में था। अब अखिल भारतीय वीरशैव महासभा, जो लिंगायत समुदाय का प्रतिनिधित्व करती है, ने कहा है कि नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों में से 34 लिंगायत हैं।

विज्ञापन
Amid Siddaramaiah-DK Shivakumar Tussle, lingayat and dalit organization  Claims For Chief Minister Post
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर पहले ही डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच खींचतान जारी है। इस बीच, एक और नए दावेदार का नाम सामने आ रहा है। असल में, विभिन्न जाति समूह के लोगों ने सीएम पद के लिए अपने -अपने दावेदार का नाम दिया है। इन सभी ने कांग्रेस अध्यक्ष को याद दिलाया है कि कर्नाटक में हुई जीत में कैसे उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन

लिगांयत की मांग

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही लिंगायत समुदाय का नाम जोरों-शोरों से चर्चा में था। अब अखिल भारतीय वीरशैव महासभा, जो लिंगायत समुदाय का प्रतिनिधित्व करती है, ने कहा है कि नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों में से 34 लिंगायत हैं। गौरतलब है, एक समय था, जब लिंगायत समुदाय के वोट भाजपा को जाते थे। हालांकि इस बार कांग्रेस की जीत में इस समुदाय ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन

आम चुनाव के लिए जरूरी 

अखिल भारतीय वीरशैव महासभा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे एक पत्र में कहा है कि कांग्रेस ने लिंगायत समुदाय से 46 उम्मीदवार उतारे थे और उनमें से 34 जीते हैं। इसलिए अगले साल होने वाले आम चुनाव के लिए जरूरी है कि कांग्रेस समुदाय के समर्थन को बरकरार रखे। हम कांग्रेस से कर्नाटक के मुख्यमंत्री के लिए वीरशैव लिंगायत समुदाय के नेता को मौका देने का आग्रह करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, संगठन के सदस्यों में प्रमुख लिंगायत नेता हैं। इसके अध्यक्ष कर्नाटक के सबसे पुराने विधायक 91 वर्षीय शमनुरु शिवशंकरप्पा हैं, जो इस बार दावणगेरे दक्षिण से जीते हैं।



एक दलित को बनना चाहिए मुख्यमंत्री

वहीं, दलित समुदाय ने मांग की है कि कांग्रेस नेता जी परमेश्वर को सीएम चुना जाए। इतना ही नहीं, तुमकुर में हुई सभा में नारे लगाए गए कि एक दलित को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed