फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amid Karnataka Bengaluru Cafe Blast Case CM Siddaramaiah Cabinet Ministers get Threat mails CCB investigates

Karnataka: बंगलूरू कैफे ब्लास्ट के चार दिन बाद CM सिद्धारमैया और कैबिनेट मंत्रियों को धमकी भरा ईमेल, जांच शुरू

Tue, 05 Mar 2024 03:16 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 05 Mar 2024 03:16 PM IST
सार

ईमेल पर लिखा गया, "अभी जो पिक्चर का ट्रेलर दिखाया गया, उस पर क्या विचार हैं? अगर हमें 25 लाख डॉलर नहीं दिए गए तो हम कर्नाटक में बस, ट्रेनों, मंदिरों, होटलों और सार्वजनिक जगहों को निशाना बनाएंगे।" 

विज्ञापन
Amid Karnataka Bengaluru Cafe Blast Case CM Siddaramaiah Cabinet Ministers get Threat mails CCB investigates
कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया व डिप्टी सीएम शिवकुमार(बाएं)। - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के बंगलूरू में स्थित रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट के आरोपी को चार दिन बाद भी नहीं पकड़ा जा सका है। कर्नाटक पुलिस के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने इस मामले को संभाल लिया है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कैबिनेट मंत्रियों को धमकी भरे ईमेल आए हैं। क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि यह धमकी भरे ईमेल सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी परमेश्वर को खासतौर पर भेजे गए। ये सभी मेल आईडी Shahidkhan10786@protonmail.com से भेजे गए थे। ईमेल पर लिखा गया, "अभी जो पिक्चर का ट्रेलर दिखाया गया, उस पर क्या विचार हैं? अगर हमें 25 लाख डॉलर नहीं दिए गए तो हम कर्नाटक में बस, ट्रेनों, मंदिरों, होटलों और सार्वजनिक जगहों को निशाना बनाएंगे।" 
विज्ञापन


इस मेल में आगे कहा गया, "हम तुम्हें एक और ट्रेलर दिखाना चाहते हैं। हम अंबारी उत्सव बस में ब्लास्ट करेंगे। हम सोशल मीडिया पर अपनी मांग उठाएंगे और तुम्हें भेजे ईमेल के स्क्रीनशॉट डालेंगे। अगले धमाके के बाद हम ही जानकारी ट्वीट करेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed