फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amid heat over Citizenship Bill PM Modi said his party will always protect interests of Assam

नागरिकता विधेयक पर जारी रार के बीच पीएम बोले- भाजपा असम हितों की करेगी रक्षा

Tue, 29 Jan 2019 01:54 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 29 Jan 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
amid heat over Citizenship Bill PM Modi said his party will always protect interests of Assam
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

पूर्वोत्तर में नागरिकता विधेयक को लेकर हो रही राजनीतिक गहमागहमी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा हमेशा असम के हितों की रक्षा करेगी। उन्होंने तीन जनजातीय स्वायत्त परिषदों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने के लिए ट्विटर के माध्यम से राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'राज्य में तीन जनजातीय स्वायत्त परिषद के चुनावों में भाजपा को मजबूत समर्थन के लिए मैं असम की मेरी बहनों और भाइयों का आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा असम के विकास और समृद्धि के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।’
विज्ञापन


भाजपा ने स्वायत्त परिषद के चुनावों में कई सीटें जीती हैं। मोदी ने कहा, ‘सरकार राज्य के हितों की हमेशा रक्षा करेगी।’ उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘केंद्र और असम सरकार की कई पहलों ने असम के लोगों के जीवन को बदलने में योगदान दिया है।’ बहरहाल, पूर्वोत्तर में भाजपा के कई सहयोगी दल नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2019 के खिलाफ मंगलवार को गुवाहाटी में बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने स्वायत्त परिषद के चुनावों में कई सीटें जीती हैं। आज पूर्वोतर भारत में भाजपा के सहयोगी दल नागरिकता विधेयक, 2019 को लेकर गुवाहाटी में मुलाकात करेंगे। राज्य की तीन जनजातीय स्वायत्त परिषदों के चुनावों में भाजपा को मिले मजबूत समर्थन के लिए असम की मेरी बहनों और भाइयों का बहुत आभार। मैं राज्य की जनता की सेवा करने के लिए उनके स्थानीय ईकाई के निरंतर प्रयासों की सराहना करता हूं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed