फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   America is embarrassed by the confession of Pakistani Defense Minister US Tammy Bruce

LoC: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के कबूलनामे को लेकर अमेरिका की किरकिरी, पत्रकार के सवाल पर दिया टालमटोल जवाब

Wed, 30 Apr 2025 08:09 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 30 Apr 2025 08:09 AM IST
सार

कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद अमेरिका ने भारत-पाक तनाव पर चिंता जताई। मामले में अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि अमेरिका इस पूरे घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए है और दोनों देशों की सरकारों के साथ लगातार संपर्क में है।

विज्ञापन
America is embarrassed by the confession of Pakistani Defense Minister US Tammy Bruce
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस - फोटो : एक्स@statedeptspox

विस्तार

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा अमेरिका पर गंदा काम करने और पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के अस्तित्व से इनकार करने के बयान पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी। मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि अमेरिका हालात पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान की सरकारों के साथ कई स्तरों पर संपर्क में हैं। यह सिर्फ विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य स्तरों पर भी बातचीत जारी है।

विज्ञापन


अमेरिका की भारत-पाकिस्तान से अपील
मामले में एक पत्रकार के सवाल के जवाब में टैमी ब्रूस ने भारत-पाकिस्तान से अपील करते हुए कहा कि अमेरिका सभी पक्षों से अपील करता है कि वे मिलकर जिम्मेदारी से समाधान की दिशा में काम करें। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया इस पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही है, लेकिन फिलहाल हमारे पास साझा करने के लिए कोई और जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: विदेशी छात्रों की कानूनी मान्यता खत्म करेगा ट्रंप प्रशासन; अमेरिकी सरकार ने कोर्ट को बताई पूरी योजना
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर अमेरिका
साथ ही अमेरिका ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताई है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि अमेरिका इस पूरे घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए है और दोनों देशों की सरकारों के साथ लगातार संपर्क में है।

टैमी ब्रूस ने आगे कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो जल्द ही भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ विदेश मंत्री स्तर पर ही नहीं, बल्कि कई स्तरों पर दोनों देशों के संपर्क में हैं। हम सभी पक्षों से अपील करते हैं कि वे मिलकर जिम्मेदारी से समाधान निकालें। पूरी दुनिया इस स्थिति पर नजर रख रही है।

ये भी पढ़ें:- Pahalgam Attack: 'भारत अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा'; पाकिस्तान को हर पल सता रहा डर

अमेरिकी विदेश मंत्री का आग्रह
साथ ही ब्रूस ने यह भी कहा कि विदेश मंत्री रुबियो ने भारत और पाकिस्तान दोनों से आग्रह किया है कि वे स्थिति को और न बिगाड़ें और शांति बनाए रखें। उन्होंने बताया कि हम हर दिन इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं। विदेश मंत्री खुद भारत और पाकिस्तान के अपने समकक्षों से सीधी बातचीत कर रहे हैं और अन्य देशों के नेताओं को भी संपर्क में आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय का ये बयान पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद आया है, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed