फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   America : 78 years old man has killed 90 murders

अमेरिका में 90 कत्ल कर चुका है 78 वर्षीय शख्स, चाव से बता रहा है करतूत

Thu, 29 Nov 2018 07:36 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
America : 78 years old man has killed 90 murders

व्हीलचेयर पर बैठे सफेद बालों वाले 78 साल के इंसान, जिसके चेहरे पर झुर्रियां हैं और डायबिटीज व हृदयरोग से उसका शरीर भी कमजोर हो चुका है, उसे देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि ऐसा शख्स बुजुर्ग अवस्था में थककर आराम करना चाहता होगा। लेकिन टेक्सास में कड़ी सुरक्षा के बीच बैठे इस शख्स की छवि इससे एकदम उलट है। 

विज्ञापन


इसकी करतूतें किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी हैं। सैमुअल लिटिल नाम के इस शख्स की खौफनाक आंखें अमेरिका के 14 राज्यों में 90 से ज्यादा कत्ल करने की गवाही देती हैं। वह अब टेक्सास की जेल में बंद है।
विज्ञापन


सैमुअल ने अमेरिका में 90 लोगों की हत्याओं को कुबूल कर लिया है। उसे हर दिन भारी सुरक्षा के बीच इंटरव्यू कक्ष में ले जाया जाता है ताकि वह अपने अपराधों का कच्चा चिट्ठा सबके सामने रख सके। 78 वर्ष की उम्र में भी सैमुअल को अपने 25 से 50 साल पुराने सभी अपराध याद हैं। वह बड़े मजे से बताता है कि उसने अलग-अलग वक्त में 90 से ज्यादा हत्याएं की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैमुअल बताता है कि वह किस तरह से नाइट क्लब, बार और सड़कों से ऐसी महिलाओं को चुनता जो आसानी से उसके शिकंजे में आ जातीं, वह उन्हें अपनी कार की पीछे की सीट पर बिठाता और गला घोंटकर उनकी बेरहमी से हत्या कर देता था।

तीन महिलां की हत्या के आरोप में काट रहा है उम्रकैद की तीन सजाएं

1980 में लॉस एंजिलिस में तीन महिलाओं की हत्या के आरोप में सैमुअल पहले ही उम्रकैद की तीन सजाएं काट रहा है, लेकिन अधिकारियों को शक है कि उसने कम से कम 14 राज्यों में हत्याएं की हैं। सैमुअल ने भी कुबूल किया कि उसने कई राज्यों में हत्याएं की हैं। 

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सैमुअल हर साल हत्याएं करता रहा लेकिन किसी को भी यह पता तक नहीं चला कि इन हत्याओं का एक ही पैटर्न है। उसने बताया कि वे ज्यादातर उन महिलाओं को शिकार बनाता था जो गरीब या नशे की आदी होती थीं। इन महिलाओं का बैक ग्राउंड ऐसा होता था कि परिजन उनके लापता होने की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं करा पाते थे।

तड़पा-तड़पाकर मारता था, लेकिन दुष्कर्मी नहीं मानता

सैमुअल लिटिल से पूछताछ करने वाले अधिकारी बताते हैं कि वो ज्यादातर हत्याएं यौन मामलों से प्रेरित होकर करता था, लेकिन वो खुद दुष्कर्मी नहीं मानता है। यदि कोई उसे दुष्कर्मी कहे तो उसे बर्दाश्त नहीं होता था। फ्लोरिडा के जांचकर्ता बताते हैं कि वह महिलाओं को तड़पा-तड़पाकर मारता था। 

गला घोटकर हत्या करने से पहले वह महिलाओं को बुरी तरह से पीटता था। महिलाओं को ऑटोप्सी रिपोर्ट में पता चला है कि बॉक्सर रह चुका होने के कारण वह महिलाओं को इतनी जोर से पंच मारता था कि उनकी रीढ़ की हड्डी टूट जाती। सैमुअल को आज भी याद है कि उसने शवों को कहां पर ठिकाने लगाया है।

अमेरिकी इतिहास का सबसे खतरनाक सीरियल किलर

टेक्सास स्थित इक्टर कंट्री के डिस्ट्रिक्ट अटार्नी बॉबी ब्लैंड ने कहा, समय के साथ हम सब मामलों में सबूत खोज लेंगे। हमें उम्मीद है कि उसके बाद सैमुअल लिटिल को अमेरिकी इतिहास के सबसे खतरनाक, दुर्दांत सीरियल किलरों में से एक घोषित किया जाएगा।’ उससे पूछताछ करने वाले जांचकर्ताओं ने बताया कि सैमुअल को हत्याओं पर न तो कोई पछतावा है और न उसके चेहरे पर अफसोस दिखाई देता है। 

इस तरह पकड़ में आया शातिर हत्यारा

डीएनए से जुड़े सबूतों की वजह से सैमुआल लिटिल कानून के फंदे में आया। 2012 में जासूस मार्सिया और उनके पार्टनर मिट्जी रॉबर्ट्स ने लॉस एंजिलिस की दो महिलाओं की हत्या के मामले में डीएनए सबूत इकट्ठे किए, जो लिटिल के डीएनए से मैच हुए। इसके बाद, दोनों ने उसे केंटुकी स्थित बेघरों के एक शेल्टर होम से उसे पकड़ा। 

कई सालों से एकत्रित डीएनए सबूतों ने लिटिल के कई महिलाओं की हत्याओं से तार जोड़े गए। इसके बाद जेम्स हॉलैंड नामक एक रेंजर ने जेल में सैमुअल से मिलकर उसका भरोसा जीता और उसने अपने गुनाहों को कबूल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed