{"_id":"5b6b0eaf4f1c1b9b3e8b5d69","slug":"ambedkar-samaj-party-demands-next-elections-be-conducted-by-ballot-paper-not-evm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग तेज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग तेज
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Aug 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
बैलट पेपर से मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2019 में होने वाले चुनाव को ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से कराने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। पहले ही दर्जनों राजनीतिक दलों ने राष्ट्रीय चुनाव आयोग से यह अपील की है कि अगला आम चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाए। बुधवार को अंबेडकर समाज पार्टी ने भी दिल्ली के संसद मार्ग पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार से अगला चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की।
विज्ञापन
अंबेडकर समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई तेज सिंह ने कहा कि ईवीएम मशीनों का उपयोग उन्हीं देशों में बंद हो चुका है जिन्होंने इसका आविष्कार किया था। उन्होंने इसे इसीलिए उपयोग करना छोड़ दिया क्योंकि इसके द्वारा चुनाव में धांधली कराए जाने की संभावना बहुत ज्यादा थी। लेकिन भारत सरकार अनजाने कारणों से लगातार ईवीएम मशीनों से चुनाव करा रही है। सरकार को ईवीएम का उपयोग बंद करना चाहिए।
विज्ञापन
भाई तेज सिंह ने कहा कि इस समय पूरे देश में दलितों पर अत्याचार बढ़ गए हैं। मुस्लिमों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। गाय के नाम पर लगातार हिंसा की जा रही है जिससे सामान्य लोग भयभीत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा-आरएसएस के इशारे पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
अंबेडकर समाज के प्रदेश अध्यक्ष मुसब्बिर अंसारी ने कहा कि अगले चुनाव में सरकार को अपनी दलित-मुस्लिम विरोधी छवि का नुकसान उठाना पड़ेगा। पूरा समाज एक होकर सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगा।