Card Viral: अनंत-राधिका की शादी से पहले इन खास लोगों की शादी कराएगा अंबानी परिवार, जानें किस दिन बजेगी शहनाई
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से ठीक 10 दिन पहले अंबानी परिवार वंचित लोगों के लिए सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करा रहा है।
विस्तार
अंबानी परिवार में जल्द ही एक बार फिर से शहनाई गूंजने वाली है। भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी होने जा रही है। वे अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी 12 जुलाई को मुंबई में होगी। हालांकि, उनकी शादी की खबरों के बीच एक और शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। दरअसल, अंबानी परिवार कई लोगों की शादी आयोजित करा रहा है। इसमें वंचित लोगों की शादी होगी। यह सामूहिक विवाह आयोजन अंबानी परिवार की तरफ से अनंत और राधिका की शादी से ठीक कुछ दिनों पहले होगा।
इस दिन होगा सामूहिक विवाह
इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम से जुड़ा कार्ड सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि वंचित लोगों की शादी का कार्यक्रम अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग का हिस्सा है। यह सामूहिक विवाह समारोह महाराष्ट्र के पालघर जिले के स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर में मंगलवार यानी दो जुलाई 2024 को शाम साढ़े चार बजे से रखा गया है।
परिवार के साथ शामिल होंगे मुकेश-नीता
सामूहिक विवाह के दौरान मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी मौजूद रहेंगे। कार्ड में लिखी जानकारी के मुताबिक मुकेश अपने परिवार के साथ इस सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देंगे।
आ गया अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का भी कार्ड
वहीं बात अनंत और राधिका की शादी की करें तो दोनों की शादी का जश्न तीन दिनों तक चलेगा। यह शादी 12 जुलाई 2024 को मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित वर्ल्ड जियो सेंटर में होगी। 12 जुलाई को अनंत और राधिका हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे।
Just recieved the wedding invitation card of Radhika Merchant and Anant Ambani.
— Latest Updates (@kapoor_kapoor67) May 30, 2024
Due to my busy schedule I will not be able to attend the wedding on certain date but I pass my blessings to the bride and groom.😊
Dudho nahao puto phalo..!! #AnantAmbani #RadhikaMerchant pic.twitter.com/YQmDdKQzSk
इसके बाद 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद की रस्म होगी, जिसमें मेहमान न्यूली वेड राधिका और अनंत को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देंगे। इसके लिए ड्रेस कोड इंडियन फॉर्मल रखा गया है। 14 जुलाई को मंगल उत्सव यानी वेडिंग रिसेप्शन होगा और इसका ड्रेस कोड इंडियन चिक है। ये सभी कार्यक्रम जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किए जाएंगे।
शादी से पहले दो प्री वेडिंग का आयोजन
अनंत और राधिका की शादी से पहले दो प्री वेडिंग आयोजित की गई थी। दोनों की पहली प्री वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में हुई थी। इसमें देश विदेश की कई हस्तियों को न्योता दिया गया था। इसके बाद अनंत और राधिका की दूसरी प्री वेडिंग इटली में आयोजित हुई थी। यह दूसरी प्री वेडिंग पार्टी क्रूज पर संपन्न हुई थी। इसमें भी कई मेहमाना शामिल हुए थे।