फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amazon founder Jeff Bezos will travel to space with New Shepherd Today

उड़ान: आज जेफ बेजोस करेंगे ‘न्यू शेफर्ड’ से अंतरिक्ष की सैर 

Tue, 20 Jul 2021 06:37 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 20 Jul 2021 06:37 AM IST
सार

  • अंतरिक्ष मिशन भारतीय समय अनुसार आज शाम 6:30 बजे भेजा जाएगा। न्यू शेफर्ड में जेफ के साथ उनके भाई मार्क, 82 साल की पूर्व पायलट वैली फंक और 18 साल के ओलिवर होंगे। खास बात है कि बीती 11 जुलाई को ही ब्रिटेन के अरबपति रिचर्ड ब्रेन्सन  की कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक ने ऐसा ही सफल परीक्षण किया

विज्ञापन
Amazon founder Jeff Bezos will travel to space with New Shepherd Today
जेफ बेजोस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेजन के संस्थापक और अरबपति जेफ बेजोस तीन अन्य लोगों के साथ आज अंतरिक्ष की यात्रा करेंगे। उनकी कंपनी ब्लू ओरिजन का अंतरिक्ष यान ‘न्यू शेफर्ड’ चारों यात्रियों को लेकर पृथ्वी से 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर जाएगा। 10 मिनट की यात्रा के परीक्षण को उनकी कंपनी द्वारा भविष्य में प्रस्तावित अंतरिक्ष पर्यटन के लिए निर्णायक माना जा रहा है।

विज्ञापन


न्यू शेफर्ड में जेफ के साथ उनके भाई मार्क, 82 साल की पूर्व पायलट वैली फंक और 18 साल के ओलिवर होंगे। अंतरिक्ष मिशन भारतीय समय अनुसार आज शाम 6:30 बजे भेजा जाएगा। खास बात है कि बीती 11 जुलाई को ही ब्रिटेन के अरबपति रिचर्ड ब्रेन्सन  की कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक ने ऐसा ही सफल परीक्षण किया, वह एक प्राइवेट कंपनी द्वारा अंतरिक्ष यात्रा का पहला मौका था। 
विज्ञापन


अंतरिक्ष यान न्यू शेफर्ड
1961 के अंतरिक्ष यात्री एलन शेफर्ड से इसे अपना नाम मिला। वे अमेरिका के अंतरिक्ष में पहुंचे पहले व्यक्ति थे। न्यू शेफर्ड यान के यात्रियों में कोई भी पायलट की भूमिका में नहीं होगा। इसके लिए धरती पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यान छह यात्रियों के अनुकूल है, लेकिन चार ही यात्रा कर रहे हैं। इसमें बड़ी खिड़कियां लगाई गई हैं ताकि यात्री प्रक्षेपण और अंतरिक्ष से पृथ्वी के नजारे बेहतर ढंग से ले सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • न्यू शेफर्ड को पश्चिमी टेक्सास से प्रक्षेपित किया जाएगा।
  • प्रक्षेपण के करीब 2 मिनट में यह आवाज से 3 गुनी रफ्तार हासिल कर अंतरिक्ष की ओर बढ़ेगा।
  • प्रक्षेपण के 3 मिनट बाद बूस्टर अलग होगा। यान गुरुत्वाकर्षणहीन क्षेत्र में पहुंचेगा। यहां यात्रियों को अपनी सीट बेल्ट खोल भारहीनता का अनुभव होगा।
  • 9 मिनट बीतने पर धरती की ओर लौट रहे यान की रफ्तार धीमी करने के लिए पैराशूट खोले जाएंगे। रफ्तार 26 किमी प्रति घंटे रह जाएगी।
  • 10वें मिनट में अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 1.6 किमी प्रति घंटे की बेहद धीमी रफ्तार पर यान को प्रक्षेपण स्थल में धीरे से उतारा जाएगा।

भारत की बेटी ने दी ‘उड़ान’
अमेजन के संस्थापक और अरबपति जेफ बेजोस आज जब अंतरिक्ष की सैर पर निकलेंगे तो उनकी इस उड़ान को साकार करने वालों में भारत की बेटी का नाम भी हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा।

महाराष्ट्र के कल्याण में पली-बढ़ीं इस होनहार का नाम संजल गावंडे है, जिसने बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी का सब-ऑर्बिटल रॉकेट ‘न्यू शेपर्ड’ तैयार करने वाली टीम में अहम भूमिका निभाई है। इस रॉकेट के दम पर ही बेजोस समेत चार लोग अंतरिक्ष जाने का सपना पूरा करने वाले हैं। ब्लू ओरिजन में सिस्टम इंजीनियर की भूमिका निभा रही 30 वर्षीय संजल ने बेजोस की बहुप्रतीक्षित उड़ान के बारे में कहा, मैं बेहद खुश हूं। आज मेरा बचपन का सपना पूरा हो रहा है। ब्लू ओरिजिन टीम का हिस्सा बनने पर मुझे गर्व है।

2011 में गईं मिशिगन टेक्नलॉजी यूनिवर्सिटी 

कल्याण से अमेरिका तक का सफर

संजल की शुरुआती शिक्षा कल्याण में हुई। फिर मुंबई यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए 2011 में मिशिगन टेक्नलॉजी यूनिवर्सिटी चली गईं। इसके बाद कंपनी मर्करी मरीन में नौकरी शुरू की। संजल की धरती से ज्यादा आसमान की ऊंचाइयों में रुचि थी। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत कर कॉमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल किया और कई उड़ानें भरीं। इसके बाद ब्लू ओरिजिन द्वारा न्यू शेपर्ड मिशन के लिए संजल चयनित हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed