फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amarujala Poll: Voters Think There is no atmosphere of insecurity in minorities of the country

अमर उजाला पोल: देश के अल्पसंख्यकों में नहीं है असुरक्षा-घबराहट का माहौल

Fri, 11 Aug 2017 08:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Fri, 11 Aug 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
Amarujala Poll: Voters Think There is no atmosphere of insecurity in minorities of the country
Amarujala Poll

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने जाते-जाते मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए देश के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर चिंता जाहिर की थी। अंसारी ने आगे कहा था कि लोकतंत्र में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा बेहद जरूरी है।

विज्ञापन


गुरुवार को अपने कार्यकाल के अंतिम दिन विदाई समारोह में दिए गए वक्तव्य में उन्होंने कहा था कि मेरा कार्यकाल हॉकी मैच की तरह रहा, जिसमें मेरी भूमिका एक रेफरी की तरह रही है। हालांकि इससे पहले भी अपने बयान में उन्होंने अल्पसंख्यकों की असुरक्षा की भावना को लेकर चिंता जाहिर की है। 
विज्ञापन


दरअसल, हामिद अंसारी ने देश के मुस्लिमों में असुरक्षा और घबराहट के माहौल पर चिंता व्यक्त की थी। उपराष्ट्रपति के तौर पर अपने अंतिम इंटरव्यू के दौरान हामिद अंसारी ने कहा था कि वह देश में बढ़ती असहनशीलता का मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने आगे कहा था कि देश के किसी भी नागरिक को अपनी भारतीयता को साबित करना अखरता है। अगर हम भारत में रह रहे हैं तो यही हमारी भारतीयता को साबित करता है। भीड़ के हाथों हत्याएं, अंधविश्वास, घर वापसी और बीफ बैन जैसे मुद्दों से भारतीय मूल्यों में कमी आई है।


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'देश के अल्पसंख्यकों में असुरक्षा-घबराहट का माहौल' क्या आप निवर्तमान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के इस बयान से सहमत हैं? पोल के जवाब में हमें कुल 20,243 वोट मिले। इनमें 27.26 फीसदी (5518 वोट) पाठकों ने हां में जवाब देते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान 'देश के अल्पसंख्यकों में असुरक्षा-घबराहट का माहौल' से सहमति जताई है। जबकि 71.26 फीसदी (14,444 वोट) पाठकों ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान 'देश के अल्पसंख्यकों में असुरक्षा-घबराहट का माहौल' से असहमति जताई। वहीं, 1.39 फीसदी (281 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed