{"_id":"598482d84f1c1b03608b4acc","slug":"amarujala-poll-voters-think-due-to-modi-government-pakistan-has-isolated-in-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: मोदी सरकार की वजह से पाकिस्तान पूरी दुनिया में पड़ा अलग-थलग ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: मोदी सरकार की वजह से पाकिस्तान पूरी दुनिया में पड़ा अलग-थलग
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Fri, 04 Aug 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ऑनलाइन पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को हरियाणा के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने दौरे के दूसरे दिन एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए कहा था कि पूरे विश्व में पाकिस्तान को अलग-थलग करने का काम मोदी सरकार ने किया है। इस प्रेस कांफ्रेस के दौरान अमित शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने यह भी कहा था कि ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने वाले बिल को राज्य सभा में पास ना होने देने से कांग्रेस की पिछड़ा विरोधी मानसिकता देश के सामने आ गयी। उन्होंने आगे कहा था कि आतंकवाद के मुद्दे पर आज पूरा विश्व भारत के साथ है। इसके साथ ही शाह ने कहा था कि कालेधन पर श्रेणीबद्ध कठोर कार्यवाही और राजनीतिक फंडिंग में सुचिता लाने का काम भी नरेन्द्र मोदी सरकार ने ही किया है।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'मोदी सरकार की वजह से पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है। क्या आप अमित शाह के इस बयान से सहमत हैं?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 16,996 वोट मिले। इनमें 68.87 फीसदी (11,698 वोट) पाठकों ने हां में जवाब देते हुए कहा कि मोदी सरकार की वजह से पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है, जबकि 28.6 फीसदी (4766 वोट) पाठकों ने अमित शाह के बयान से असहमति जताई है। वहीं 3.07 फीसदी (522 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।