{"_id":"59be82b44f1c1b2f688b4f9b","slug":"amarujala-poll-voters-think-cars-and-bikes-owners-people-can-afford-hiked-petrol-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: केंद्रीय मंत्री के बयान से सहमत पाठक, 'भूखे नहीं मर रहे पेट्रोल भरवाने वाले लोग'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: केंद्रीय मंत्री के बयान से सहमत पाठक, 'भूखे नहीं मर रहे पेट्रोल भरवाने वाले लोग'
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Sun, 17 Sep 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
कच्चे तेल के भाव में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। इसी बीच शनिवार को केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस ने पेट्रोलियम पदार्थों की तेजी से बढ़ती कीमतों के समर्थन में बयान दिया।
विज्ञापन
अपने बयान में उन्होंने कहा था कि जिनके पास कार और बाइक है, वही लोग पेट्रोल और डीजल खरीद रहे हैं। और वे लोग भूखे नहीं मर रहे हैं। जाहिर सी बात है उनके अनुसार जो टैक्स दे सकते हैं सरकार उनसे जरूर वसूल करेगी।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या वाकई पेट्रोल भरवाने वाले भूखे नहीं मर रहे हैं? पोल के जवाब में हमें कुल 7,710 वोट मिले।
विज्ञापन
इनमें 51.78 फीसदी (3992 वोट) पाठकों ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस के बयान से सहमति जताई, जबकि 43.15 फीसदी (3327 वोट) पाठकों ने अल्फोंस के बयान से असहमति जताई है। वहीं 5.07 फीसदी (391 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।